Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर योजना को लेकर कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक

प्रधानमंत्री जी की इस महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी, पात्र हितग्राहियों को जल्द मिले लाभ- कलेक्टर

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सुचारु एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में सीएसपीडीसीएल, बैंक प्रतिनिधि, वेंडर एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने योजना की वर्तमान प्रगति की समीक्षा करते हुए बैंकों को आवेदन सोर्सिंग बढ़ाने तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को बिना किसी बाधा के समय पर योजना का लाभ मिलना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी आवेदन को बिना ठोस कारण के अस्वीकृत न किया जाए तथा रिजेक्शन की स्थिति में आवेदक को कारण की जानकारी अनिवार्य रूप से दी जाए।

कलेक्टर ने बैंक, सीएसपीडीसीएल एवं वेंडरों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल देते हुए कहा कि इससे सोलर पैनल इंस्टालेशन की प्रक्रिया तेज होगी और गुणवत्ता भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने योजना की स्वीकृति, डिस्बर्समेंट एवं इंस्टालेशन की साप्ताहिक समीक्षा जारी रखने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान आईडीबीआई बैंक से संबंधित शिकायत पर कलेक्टर डॉ सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित शाखा अधिकारी से दूरभाष पर तत्काल बात की तथा आम नागरिकों को शीघ्र एवं सरल प्रक्रिया से लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकों को प्रति शाखा न्यूनतम 20 नए आवेदन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पूरी प्रक्रिया के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री  कुमार बिश्वरंजन, जिला मुख्य लीड बैंक अधिकारी   मोहम्मद मोफिज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?