Ro no D15139/23

पीएम अजय योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 के लिए इच्छुक आवेदकों से 20 जनवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित

छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम अटल नगर, नवा रायपुर द्वारा विशेष केन्द्रीय सहायता अनुसूचित जाति उप योजना जो कि अब प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय (पीएम अजय) योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 के लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन पत्र 20 जनवरी 2026 तक आमंत्रित किए गए हैं।
जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि  इच्छुक आवेदक जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. में शाम 05ः00 बजे तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय (पीएम- अजय) अन्तर्गत व्यवसाय स्थापित करने हेतु अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र हितग्राहियों को ऋण लेने पर 50 प्रतिशत या अधिकतम 50 हजार रूपये तक जो भी कम हो अनुदान राशि प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आवेदक उपरोक्तानुसार अनुसूचित जाति वर्ग के हो, जिले का मूल निवासी हो, आय वार्षिक ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र में रूपये 2,50,000/- तक हो। उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के मध्य हो। जाति, आय, निवास प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, मोबाईल नम्बर यदि शिक्षित हो तो अंकसूची की छाया प्रति के साथ उपस्थित होकर आवेदन कर सकते है। पीएम अजय योजना अन्तर्गत संचालित संभावित व्यवसाय किराना, मनिहारी, कपड़ा, नाई सैलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, मोटर मैकनिक, सायकल मरम्मत एवं दुकान, टीवी, रेडियो, मोबाईल रिपेरिंग, वाइडिंग, मुर्गी पालन, बकरी पालन, सब्जी व्यवसाय, दोना पत्तल निर्माण लघु एवं कुटिर उद्योग एवं स्थानीय परिस्थिति अनुसार अन्य आवश्यकताजनीत व्यवसाय हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. अम्बिकापुर, सरगुजा में सम्पर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    नवा रायपुर के शांति शिखर में 13 सितम्बर को उद्योग-व्यापार महासम्मेलन… – पद्मश्री सवजी भाई ढोलकिया समेत अनेक दिग्गज कार्पोरेट भाग लेंगे

      रायपुर, 11 सितम्बर 2026: पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पित नवा रायपुर सेक्टर-20 के भव्य शांति शिखर भवन में रविवार…

    Read more

    अधिक दर पर शराब बेचने वालों पर शिकंजा, आबकारी विभाग ने दो अफसर किए निलंबित

    *महासमुंद में 190 रूपए की शराब 200 रूपए में बेचने का खुलासा*   *कांकेर में 4409 खाली बोतलें और 105 पत्ता स्टीकर-होलोग्राम बरामद*   रायपुर, 10 सितम्बर 2026/प्रदेश में शराब…

    Read more

    NATIONAL

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा