Ro no D15139/23

सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा 2 साल निरंतर सेवा निरंतर विकास कार्यक्रम का किया गया आयोजन

छलके उमंग, उत्साह एवं खुशी के रंग
– शहरवासियों की रही सक्रिय सहभागिता
– छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही विभिन्न रोचक गतिविधियों का किया गया आयोजन
– राजनांदगांव जिले की विशेषताएं, कला एवं संस्कृति, शासन की योजनाओं पर आधारित रूचिकर प्रश्न पूछे गये
– उम्दा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर किया गया सम्मानित
राजनांदगांव 26 दिसम्बर 2025। सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा राजनांदगांव शहर के रानी सागर स्थित चौपाटी में 2 साल निरंतर सेवा निरंतर विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उमंग, उत्साह एवं खुशनुमा माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही विभिन्न रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित प्रश्र पूछे गए। जिसमें शहरवासियों की सक्रिय सहभागिता रही। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राही   हेमंत पाण्डे ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस योजना से घर में सोलर पैनल लगाने से बिजली बिल शून्य हो गया है। वहीं अतिरिक्त बिजली का भी उत्पादन हो रहा है। आरजे अनिमेष ने राजनांदगांव जिले की विशेषताएं, कला एवं संस्कृति, शासन की योजनाओं पर आधारित रूचिकर प्रश्न पूछे। उन्होंने राजिम पावन नगरी में राजिम कुंभ में नदियों के संगम में नदियों के नाम पूछे। कक्षा छठवीं की छात्रा तोषी ठाकुर ने पैरी, सोंढूर एवं महानदी के नाम बताकर दर्शकों को चकित कर दिया। वस्तुओं के नाम छत्तीसगढ़ी में पूछे गए। उत्सुकता एवं जिज्ञासा के साथ प्रतिभागियों ने झाडू को बहारी बताया। वहीं पर्रा, टूकना, झहुआ जैसी वस्तुओं के नाम छत्तीसगढ़ी में बताए गए। कार्यक्रम के दौरान वाइल्ड कार्ड एन्ट्री और दोस्तों से मदद के लिए हेल्पलाईन रखे गए थे।   विनय साहू ने दृश्य देखकर प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की। प्रश्र पूछा गया कि ऐसी कौन सी योजना है, जिसमें जनमानस स्कूल में भोजन देने में अपना योगदान दे सकते हैं। जीविका ने न्योता भोज उत्तर देकर सभी को चकित किया।
छत्तीसगढ़ में खेल के संबंध में इशारों में प्रश्र पूछने पर नव्यांश ने बस्तर ओलंपिंक बताकर अपनी सूझबूझ का परिचय दिया। प्रतिभागियों ने जल जीवन मिशन, हरेली, धान खरीदी, कृषक उन्नति योजना से संबंधित प्रश्रों के उत्तर दिए। आरजे अनिमेष एवं योगिता ने अपनी हाजिर जवाबी से सभी को खूब हंसाया। श्रीमती अरूणा साहू, भावना साहू एवं पिंकी साहू तीनों बहनों ने टंग ट्विस्टर में भाग लिया, महफिल में रंग जमाया। नन्ही बालिका नव्या ने राम आएंगे… और घमेन्द्र साहू, निखिल जैन ने एक प्यार का नगमा है… सुमधुर गीत सुनाया। आरजे अनिमेष ने सभी को शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सभी को शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए जनसंपर्क विभाग के पोर्टल से जुडऩे कहा। जनसंपर्क विभाग का यह आयोजन मनोरंजक एवं संगीतमय रहा। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों सभी आयु वर्ग के नागरिक शामिल हुए। संयुक्त संचालक जनसंपर्क रायपुर श्रीमती इस्मत जहां दानी, संयुक्त संचालक जनसंपर्क राजनांदगांव डॉ. उषा किरण बड़ाईक द्वारा कार्यक्रम में उम्दा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन का भी वितरण किया गया।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल