Ro no D15139/23

धान उपार्जन केन्द्रों की सुव्यवस्थित व्यवस्था से किसानों को मिली राहत किसान राजेंद्र प्रसाद ने की धान खरीदी व्यवस्था की सराहना

जिले में धान उपार्जन केन्द्रों पर की गई बेहतर व्यवस्थाओं और पारदर्शी प्रक्रिया के चलते किसानों को धान विक्रय में सहुलियत मिल रही है। सरल प्रक्रिया, समयबद्ध सेवा और पर्याप्त सुविधाओं की वजह से किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं।
अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत शिवपुर निवासी किसान   राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष धान की पैदावार अच्छी हुई है। उनके पास कुल 148 क्विंटल धान का रकबा है, जिसके लिए उन्होंने धान उपार्जन समिति के माध्यम से 50 क्विंटल का पहला टोकन कटवाया। उन्होंने बताया कि टोकन प्राप्त करने से लेकर धान विक्रय तक की पूरी प्रक्रिया सहज और परेशानी मुक्त रही है।
किसान ने बताया कि धान उपार्जन केंद्र पहुंचते ही गेट पास की कार्रवाई की गई, नमी परीक्षण किया गया और तत्पश्चात तत्काल बारदाना उपलब्ध कराया गया। सभी कार्य नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से किए गए, जिससे धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए पेयजल, बैठने और छाया जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल का सर्वाधिक दाम मिल रहा है तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। उन्होंने बताया कि प्राप्त राशि से वे गेहूं, तिलहन, सब्जी सहित अन्य फसलों की खेती कर रहे हैं, जिससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हो रही है।
किसान   राजेंद्र प्रसाद ने धान खरीदी व्यवस्था को सराहनीय बताते हुए कहा कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों से किसानों को वास्तविक लाभ मिल रहा है। उन्होंने बेहतर धान खरीदी व्यवस्था के लिए शासन -प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धान उपार्जन केन्द्र में किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसकी वजह से धान विक्रय करने में परेशानी नहीं हो रही है।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    *सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी* रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के…

    Read more

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब