Ro no D15139/23

सरगुजा ओलम्पिक खेल में हिस्सा लेने 12 जनवरी तक करना होगा पंजीयन

खेल एवं युवा कल्याण के सहायक संचालक ने बताया सरगुजा ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाना है, इस हेतु ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन पंजीयन 12 जनवरी 2026 तक कराया जा सकता है।  प्रतियोगिता तीन चरण में विकासखण्ड स्तरीय, जिला स्तरीय एवं संभाग स्तरीय की जायेगी। विकासखण्ड स्तर पर पंजीयन हेतु इच्छुक व्यक्ति लिंक  https://rymc.cg.gov.in/sargujaolympic2025  में अथवा ऑफलाईन विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय/जनपद कार्यालय/नगर पंचायत अथवा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला कार्यालय के माध्यम से किया जा सकेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि विकासखण्ड स्तर पर एथलेटिक्स में 100 मी. 200 मी.  400 मीटर,  दौड़,  गोला फेंक, भाला फेंक, तवा फेंक, लम्बी कूद, ऊंची कूद, 4ग100 रिले रेस, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, कराते, कबड्डी, खो-खो, बालीबाल. बास्केटबाल आयोजित होंगे। हॉकी एवं कुश्ती के खिलाडी सीधे जिले स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।
विकासखण्ड स्तर पर खेलों का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों द्वारा किया जायेगा। प्रतियोगिता में पहला आयुवर्ग 14 से 17 वर्ष बालक/बालिका एवं दूसरा आयुवर्ग 17 वर्ष से अधिक महिला/पुरुष होंगे। विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन सम्बन्धी जानकारी सम्बन्धित विकासखण्ड के जनपद कार्यालय, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, एवं नगर पंचायत के कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। अन्य जानकारी हेतु सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के जिला कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।
  • Related Posts

    उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    *सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी* रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के…

    Read more

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब