Ro no D15139/23

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संविदा भर्ती: अंतिम मेरिट सूची जारी

25 गुनांक अभ्यर्थियों की एकीकृत सूची जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध
दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार की तिथि शीघ्र होगी घोषित

 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति जशपुर द्वारा संविदा भर्ती सत्र 2025-26 के अंतर्गत दावा-आपत्ति निराकरण के उपरांत अंतिम एकीकृत मेरिट सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। यह सूची जिले के वेबसाइट www.jashpur.nic.in पर प्रकाशित की गई है। अभ्यर्थी इसका अवलोकन कर सकते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  संविदा भर्ती के लिए विभिन्न पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके पश्चात प्रारंभिक दावा-आपत्ति सूची 25 जुलाई 2025 को प्रकाशित की गई थी, जिस पर प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के उपरांत 04 सितम्बर 2025 को प्रवर्गवार एवं विषयवार 30 गुनांक अभ्यर्थियों की एकीकृत मेरिट सूची जिले की वेबसाइट www.jashpur.nic.in पर प्रकाशित की गई थी। 30 गुनांक अभ्यर्थियों की अंतिम दावा-आपत्ति के निराकरण के पश्चात विज्ञापन की चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अब प्रत्येक पद के विरुद्ध 25 गुनांक अभ्यर्थियों की एकीकृत मेरिट सूची प्रकाशित की गई है। भृत्य एवं चौकीदार पदों के लिए 25 गुणांक की पृथक मेरिट सूची जारी की जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 25 गुनांक अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज सत्यापन, साक्षात्कार एवं कौशल परीक्षा की तिथि पृथक से निर्धारित कर शीघ्र ही जिले की वेबसाइट के माध्यम से सूचना दी जाएगी। सभी अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे नियमित रूप से जिले की वेबसाइट www.jashpur.nic.in का अवलोकन करते रहें, ताकि आगामी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी समय पर प्राप्त हो सके।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना : खेल और शॉपिंग कॉप्लेक्स सहित सड़क और नाली के होंगे काम

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की पहल पर 38.23 करोड़ मंजूर*   रायपुर. 8 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर…

    Read more

    राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

    राजनांदगांव 08 अक्टूबर 2026। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा पंडित किशोरी लाल शुक्ल विधि महाविद्यालय राजनांदगांव में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस