Ro no D15139/23

धान खरीदी में पारदर्शिता से किसानों को मिल रहा सीधा लाभ जिले में अब तक कुल 14,76,374 क्विंटल धान की खरीदी, 25 हजार 971 किसानों ने बेचा धान

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि धान उपार्जन की वर्तमान स्थिति के अनुसार जिले में अब तक कुल 14,76,374 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, वहीं 1,41,310 क्विंटल धान का उठाव संबंधित एजेंसियों द्वारा किया गया है।
जिले में धान विक्रय हेतु कुल 60,329 किसानों का पंजीयन किया गया है, जिनमें से 25,971 किसानों द्वारा धान विक्रय किया जा चुका है। डिजिटल टोकन व्यवस्था एवं सरल प्रक्रियाओं के माध्यम से किसानों को बिना किसी असुविधा के धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
धान खरीदी व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाए जाने के उद्देश्य से रकबा समर्पण की प्रक्रिया भी प्रभावी रूप से संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत 6,159 किसानों द्वारा स्वेच्छा से रकबा समर्पण किया गया है, जिसमें कुल 314.52 हेक्टेयर रकबा समर्पित हुआ है।
जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी, उठाव एवं रकबा समर्पण की निरंतर समीक्षा की जा रही है, ताकि पात्र किसानों को समय पर समर्थन मूल्य का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। शासन की मंशा के अनुरूप जिले में धान खरीदी व्यवस्था किसानों के हित में पारदर्शी बनाया जा रहा है। जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है।

  • Related Posts

    फोर्टिफाइड राइस आपूर्ति प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं नियमानुसार

    रायपुर, 17 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित , (मार्कफेड) ने फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (एफ आर के) की निविदा एवं आपूर्ति के संबंध में जानकारी दी है कि…

    Read more

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मैनपाट के मतरिंगा में शेड निर्माण का किया भूमिपूजन रिहंद नदी उद्गम स्थल को विकसित कर स्थानीय रोजगार सृजन पर जोर

      अम्बिकापुर 17 अप्रैल 2026/  सरगुजा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर सक्रिय है। इसी क्रम में मैनपाट के मतरिंगा (सितकालो)…

    Read more

    NATIONAL

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    आज से संसद का विशेष सत्र, किरेन रिजिजू ने कहा- परिसीमन के नाम पर अफवाह न फैलाएं

    आज से संसद का विशेष सत्र, किरेन रिजिजू ने कहा- परिसीमन के नाम पर अफवाह न फैलाएं

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी