Ro no D15139/23

गंगरेल में नववर्ष का उल्लासः चार दिवसीय “न्यू ईयर फेस्ट” का भव्य आगाज़

नववर्ष 2026 का जश्न गंगरेल में, सैलानियों से गुलजार हुआ बांध परिसर
संगीत, संस्कृति और मनोरंजन का संगमः गंगरेल न्यू ईयर फेस्ट में उमड़ा जनसैलाब
नववर्ष 2026 के स्वागत में जिला पर्यटन समिति, धमतरी द्वारा गंगरेल बांध परिसर में चार दिवसीय भव्य “न्यू ईयर फेस्ट” का शुभारंभ आज हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह उत्सव 1 जनवरी से 4 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सायं 7 बजे तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में पर्यटक एवं स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं।
नववर्ष के पहले ही दिन गंगरेल बांध परिसर उत्सवमय माहौल से सराबोर नजर आया। धमतरी सहित आसपास के जिलों से पहुंचे सैलानी हिंदी फिल्मी गीतों एवं छत्तीसगढ़ी लोकधुन “महुआ झरे” की मधुर धुनों पर झूमते नजर आए। बच्चों, युवाओं, युवतियों तथा परिवार के साथ आए पर्यटकों ने आयोजन का भरपूर आनंद लिया और इसकी मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
भिलाई से गंगरेल भ्रमण पर आए तुषार एवं भूमिका राजपूत ने बताया कि जिला पर्यटन समिति द्वारा किया गया यह आयोजन अत्यंत व्यवस्थित, सुरक्षित एवं मनोरंजक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल पर्यटन को बढ़ावा देते हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति से भी लोगों को परिचित कराते हैं। वहीं रायपुर, दुर्ग एवं कांकेर से आए पर्यटकों ने भी गंगरेल की प्राकृतिक सुंदरता, स्वच्छ वातावरण एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सराहना की।
इस न्यू ईयर फेस्ट का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल गंगरेल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना, स्थानीय पर्यटन को प्रोत्साहित करना, क्षेत्रीय संस्कृति को मंच प्रदान करना तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। उत्सव के अंतर्गत संगीत कार्यक्रम, लाइव डीजे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, फूड स्टॉल, मनोरंजन गतिविधियाँ एवं बोनफायर जैसे विशेष आकर्षण शामिल किए गए हैं, जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
उत्सव के दौरान प्रतिभागियों के लिए आकर्षक उपहार, ट्रॉफी, विशेष पुरस्कार एवं सरप्राइज रिवॉर्ड की भी व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों का उत्साह और अधिक बढ़ा है।
गंगरेल बांध की मनोहारी प्राकृतिक छटा के बीच आयोजित यह न्यू ईयर फेस्ट नववर्ष को यादगार बनाने का एक अनूठा अवसर सिद्ध हो रहा है। जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन समिति ने नागरिकों एवं पर्यटकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उत्सव का आनंद लेने तथा धमतरी जिले की पर्यटन छवि को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की है।

  • Related Posts

    ’अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन’

      अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026/   जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सलका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अब बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण मिल रहा है। पहले किराए…

    Read more

    नक्सली प्रभावित 90 गांवों में पहली बार लहरेगा राष्ट्रीय ध्वज

      जगदलपुर 13 अगस्त 2026/ बस्तर की धरती पर लोकतंत्र की नई बयार बह रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां