Ro no D15139/23

धमतरी में बनेगा भव्य एवं अत्याधुनिक हाईटेक बस स्टैंड

हाईटेक बस स्टैंड धमतरी के लिए ऐतिहासिक सौगात-महापौर रामू रोहरा
नगरोत्थान योजना का हाईटेक बस स्टैंड शहरी विकास में बनेगा मील का पत्थर-कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

जिले के शहरी विकास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगरोत्थान योजना के अंतर्गत धमतरी में भव्य, सुव्यवस्थित एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए शासन द्वारा 1770.04 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जबकि 1767.91 लाख रुपये की निविदा राशि स्वीकृत की गई है। यह परियोजना यात्री सुविधाओं के साथ-साथ शहर के समग्र विकास को नई दिशा देगी।
प्रस्तावित हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण ग्राम अर्जुनी, धमतरी स्थित खसरा नंबर 35 में कुल 2.01 हेक्टेयर भूमि क्षेत्र में किया जाएगा। इसके निर्माण से धमतरी को एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं आधुनिक परिवहन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे यात्रियों एवं आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
परियोजना के अंतर्गत भव्य एवं आधुनिक टर्मिनल भवन का निर्माण किया जाएगा, जो भूतल, प्रथम तल एवं टेरेस फ्लोर युक्त होगा। भवन को आकर्षक एवं आधुनिक स्वरूप देने के लिए उन्नत वाल क्लैडिंग कार्य किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा हेतु एलईडी ग्लो मैट्रिक्स स्क्रीन बोर्ड लगाए जाएंगे, जिनमें बसों के आगमन-प्रस्थान की जानकारी एवं अन्य आवश्यक सूचनाएं प्रदर्शित होंगी।
बस स्टैंड परिसर में साइट फिलिंग, सीमेंट कंक्रीट सड़क, विशाल पार्किंग व्यवस्था, बाउंड्री वॉल, ग्रिल बाउंड्री वॉल, पेवर ब्लॉक वर्क, हरित लैंडस्केपिंग तथा आरसीसी ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जाएगा। जल आपूर्ति हेतु बोरवेल एवं आधुनिक जलप्रदाय व्यवस्था स्थापित की जाएगी। वहीं सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था के लिए 25 मीटर ऊँचाई के दो हाईमास्ट लाइट, ट्रांसफार्मर, बाह्य विद्युतीकरण एवं रोड मार्कर लगाए जाएंगे।
यात्रियों की दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड परिसर में दुकानों का निर्माण, ब्लॉक निर्माण, सेप्टिक टैंक, सम्प टैंक एवं इंटेक्स निर्माण प्रस्तावित है। इससे यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी तथा स्थानीय व्यापार एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।
इस हाईटेक बस स्टैंड के निर्माण से धमतरी के नागरिकों एवं यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
महापौर  रामू रोहरा ने कहा कि भव्य एवं अत्याधुनिक हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण धमतरी शहर की वर्षों पुरानी मांग थी। इसके निर्माण से यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी तथा शहर की सुंदरता, यातायात व्यवस्था एवं व्यावसायिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। यह परियोजना धमतरी को एक आधुनिक शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में सशक्त कदम सिद्ध होगी।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि नगरोत्थान योजना के तहत प्रस्तावित हाईटेक बस स्टैंड जिले के शहरी विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह परियोजना यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित परिवहन सुविधा प्रदान करेगी। शासन की मंशा के अनुरूप निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाएगा।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?