Ro no D15139/23

कार्य मे लापरवाही पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पर हुई कार्रवाई

बाल विकास परियोजना उदयपुर अंतर्गत सेक्टर डांडगांव के आंगनबाड़ी केन्द्र चारपारा-सलवा एवं डांडगांव बाजारपारा के सम्बंध में प्राप्त शिकायत की जांच हेतु  महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी   जे आर प्रधान  द्वारा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र चारपारा-सलवा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित पाई गईं, परन्तु केन्द्र में एक भी हितग्राही उपस्थित नहीं पाए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केन्द्र डाडगाव हरिजनपारा बाजारपारा के निरीक्षण के दौरान केन्द्र बंद पाया गया, साथ ही कार्यकर्ता एवं सहायिका केन्द्र में उपस्थित नही पाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि कार्यकर्ता नियमित रूप से केन्द्र नही आती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा रेडी टू ईट फूड एव गर्म भोजन भी नियमित प्रदाय नहीं किया जाता है। आंगनबाड़ी केन्द्र मे मिलने वाली रेडी टू ईट फूड एवं गर्म भोजन की सामग्री को कार्यकर्ता अपने घर पर रखती हैं। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि आंगनबाड़ी सहायिका बच्चों को बुलाने नहीं जाती हैं। निरीक्षण के दौरान शिशुवती महिला से भी चर्चा की गयी। महिला द्वारा बताया गया कि उन्हें नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में रेडी टू ईट प्राप्त नही होता है। 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों के अभिभावकों से भी चर्चा की गयी, उनके द्वारा बताया गया कि उनके बच्चों के लिए भी रेडी टू ईट नहीं मिलता है। उक्त शिकायतों के आधार पर आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता को पद से पृथक करने की कार्यवाही की जा रही है एवं आंगनबाड़ी सहायिका को चेतावनी पत्र तथा सेक्टर सुपरवाईजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

  • Related Posts

    विश्व हिंदू परिषद ने किया सदबुद्धि हवन, पप्पू यादव पर भड़के महंत वेदप्रकाश कहा रावण जैसे नास होगा

     0 भगवान श्री राम और भगवा विरोधियों के विरोध में बजरंग दल का सतबुद्धि हवन व आक्रोश प्रदर्शन* *हमें भाषाई व संवैधानिक मर्यादाओं के दायरे से बाहर जाने पर मजबूर…

    Read more

    शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में प्रवेश की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक

    जशपुरनगर 02 अगस्त 2026/ सत्र 2026-27 में छ.ग. राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग की पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। CGIT, Jashpur…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन