Ro no D15139/23

Kal ka Mausam : 5 जनवरी तक इन राज्यों में चलेगी शीतलहर, आया IMD का अलर्ट

Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों के दौरान उत्तर भारत में रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है. विभाग की ओर से कई राज्यों में शीतलहर चलने की संभावना व्यक्त की गई है.

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 3 और 4 जनवरी को उत्तराखंड में, 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और राजस्थान में जबकि 3 से 5 जनवरी के दौरान बिहार के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है.

आईएमडी के अनुसार, 3 जनवरी को मेघालय के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की संभावना है. वहीं 5 और 6 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में जबकि 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश या बर्फबारी होने के आसार हैं.

दिल्ली में शीतलहर चलने की संभावना

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.2 डिग्री अधिक है. विभाग के अनुसार, तीन से छह जनवरी के बीच शहर में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है. न्यूनतम तापमान जब औसत तापमान से 4.5 डिग्री सेल्सियस से 6.5 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता है, तब IMD की ओर से शीतलहर की घोषणा की जाती है.

बिहार के लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं

बिहार में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. आने वाले समय में तापमान और गिर सकता है. मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 48 घंटों में पारा करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है. इसके चलते राज्य के लगभग सभी जिलों में अगले एक हफ्ते तक शीतलहर जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है.

झारखंड में चलेगी शीतलहर

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के असर से झारखंड में अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. कई इलाकों में 3 जनवरी से शीतलहर चलने की संभावना है. सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है.

  • Related Posts

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    Brahmaputra River: भारत में ऐसी नदी भी है, जिसे पुरुष नदी कहा जाता है. आखिर गंगा, यमुना और नर्मदा से अलग इस नद का नाम क्या है, जिसे पुरुष नदी…

    Read more

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    भारतीय राजनीति में एक पुरानी बहस को फिर तेज कर दिया है. सवाल सिर्फ इतना नहीं कि मोदी सरकार को बदलने की मांग की जा सकती है या नहीं. बड़ा…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम