Ro no D15139/23

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 :

 

14 फरवरी से छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का पहला संस्करण

आदिवासी खेल प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच,
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़

धमतरी 4 जनवरी 2026/भारतीय खेल प्राधिकरण एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का प्रथम संस्करण 14 फरवरी 2026 से छत्तीसगढ़ राज्य में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में कुल 9 खेलों को शामिल किया गया है, जिसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य दल के चयन हेतु चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी 2026 तक रायपुर एवं बिलासपुर में आयोजित किए जा रहे हैं।

यह प्रतियोगिता अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करेगी। छत्तीसगढ़ खेल प्रतिभाओं से समृद्ध राज्य है और प्रदेश के लगभग हर जिले में चयनित खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी उपलब्ध हैं।

चयन ट्रायल का कार्यक्रम

रायपुर (6 से 8 जनवरी 2026)
स्थान : स्वामी विवेकानंद स्टेडियम
• वेटलिफ्टिंग – 6 जनवरी, प्रातः 9 बजे
• कुश्ती एवं फुटबॉल – 7 से 8 जनवरी
• हॉकी – 7 से 8 जनवरी, प्रातः 9 बजे

बिलासपुर (7 से 8 जनवरी 2026)
• एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी (रिकर्व/कंपाउंड)
स्थान : स्व. बी.आर. यादव स्टेडियम
• तैराकी
स्थान : जिला खेल परिसर, सरकंडा
(सभी खेल प्रातः 9 बजे से)
पात्रता शर्तें
• खिलाड़ी छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी हो
• अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित होना अनिवार्य
• महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के लिए आयु सीमा खुली
• चयन ट्रायल में मूल अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र एवं
आधार कार्ड/स्थानीय प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य

खेल स्पर्धाओं का विवरण

एथलेटिक्स (बालक एवं बालिका)
100, 200, 400, 800, 1500, 5000, 10000 मीटर दौड़,
110 मीटर एवं 400 मीटर बाधा दौड़,
लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला, भाला, तवा फेंक,
10 किमी पैदल चाल,
4×100 मीटर एवं 4×400 मीटर रिले।

वेटलिफ्टिंग
• पुरुष वर्ग : 60, 65, 71, 79, 88, 94, 110, +110 किग्रा
• महिला वर्ग : 48, 53, 58, 63, 69, 77, 86, +86 किग्रा

तैराकी (महिला/पुरुष)
50, 100, 200 मीटर फ्री स्टाइल,
50 एवं 100 मीटर बैक, ब्रेस्ट एवं बटरफ्लाई स्ट्रोक,
200 मीटर इंडिविजुअल मेडले,
4×100 मीटर फ्री स्टाइल रिले एवं
4×100 मीटर मेडले रिले।

तीरंदाजी
व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा में रिकर्व एवं कंपाउंड (महिला/पुरुष)।
व्यक्तिगत स्पर्धा में चयनित खिलाड़ी टीम इवेंट में भी भाग ले सकेंगे।

पंजीयन

चयन ट्रायल हेतु ऑनलाइन पंजीयन लिंक जारी कर दिया गया है।
पात्र खिलाड़ी निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर चयन ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 न केवल खेल प्रतियोगिता है, बल्कि यह आदिवासी युवाओं के आत्मविश्वास, पहचान और भविष्य को नई दिशा देने की पहल है।
छत्तीसगढ़ की धरती से उभरेंगी देश की नई खेल प्रतिभाएं — यही इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।

  • Related Posts

    सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से बेटी समीक्षा के सपनों को संवार रहीं अनीता सिंह, हर महीने कर रहीं एक हजार रुपये की बचत

    *सेवा संकल्प अभियान-2026*   *महतारी वंदन योजना से मिलने वाली पूरी राशि बेटी के सुकन्या समृद्धि खाते में कर रहीं जमा*   *बेटी की उच्च शिक्षा और सुरक्षित भविष्य के…

    Read more

    सेवा की कहानी: बरसात में टपकती छत से मिली मुक्ति, पीएम जनमन आवास से संगीता पहाड़ी कोरवा का पक्के घर का सपना हुआ साकार

    *सेवा संकल्प अभियान-2026*   *कभी खपरैल की छत से टपकता था पानी, अब अपने पक्के मकान में सुरक्षित और सुकून भरा जीवन जी रहा परिवार*   *प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना…

    Read more

    NATIONAL

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?