Ro no D15139/23

शीतलहर एवं अत्यधिक ठंड को दृष्टिगत रखते हुए जिले के स्कूलों के संचालन समय में आंशिक संशोधन 10 जनवरी 2026 तक प्रभावशील

जिले में पड़ रही शीत लहर एवं अत्यधिक ठंड को दृष्टिगत रखते हुए छात्रहित में सरगुजा जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं अन्य सभी विद्यालयों के शाला संचालन समय में कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा आंशिक संशोधन किया गया है। पूर्व में जारी आदेश के अनुसार 31 जनवरी 2026 तक के लिए शाला संचालन समय में परिवर्तन किया गया था। वर्तमान में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए 10 जनवरी 2026 तक परिवर्तित समय सारिणी लागू की गई है। 10 जनवरी 2026 के पश्चात विद्यालय पूर्व जारी आदेशानुसार 31 जनवरी 2026 तक संचालित होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो पालियों में संचालित होने वाले विद्यालयों का संचालन निम्नानुसार रहेगा- प्रथम पालीः सोमवार से शुक्रवारः प्रातः 09ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक शनिवारः दोपहर 12ः30 बजे से शाम 04ः00 बजे तक द्वितीय पालीः सोमवार से शुक्रवारः दोपहर 12ः30 बजे से शाम 04ः00 बजे तक शनिवारः प्रातः 09ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक इसी प्रकार एक पाली में संचालित विद्यालयों का संचालन- सोमवार से शुक्रवारः प्रातः 10ः00 बजे से शाम 04ः00 बजे तक शनिवारः प्रातः 09ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक किया जाएगा। यह आदेश जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से बदली नीलिमा की जिंदगी

    *सिलाई प्रशिक्षण ने दिया आत्मनिर्भरता का नया रास्ता, घर से शुरू किया सफल स्वरोजगार*     रायपुर, 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

    Read more

    शहीद किसी एक परिवार या समाज के नहीं, पूरे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर होते हैं : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

      *कारगिल के वीर शहीद कौशल यादव की प्रतिमा का लोकार्पण, रायपुर में ‘शहीद गैलरी’ बनाने का दिया प्रस्ताव* रायपुर, कारगिल युद्ध में अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान का परिचय…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार