Ro no D15139/23

ग्राम पंचायत पलका में आवास दिवस का किया गया आयोजन विकसित भारत जी राम जी योजना के प्रति किया गया जागरूक

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की 7 तारीख को आयोजित किए जाने वाले आवास दिवस, रोजगार दिवस एवं चावल दिवस के अंतर्गत जनपद पंचायत उदयपुर की ग्राम पंचायत पलका में आवास दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत हितग्राहियों को योजना से संबंधित विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई।
आयोजन के दौरान आवास हितग्राहियों को आवास किस्तों की प्रक्रिया तथा महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत प्रावधानित 90 दिवस की मजदूरी के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की गई एवं आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। हितग्राहियों को किश्त के अनुरूप आवास निर्माण में प्रगति लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया।
आवास दिवस के अंतर्गत आयोजित चौपाल में ग्रामीणों को महात्मा गांधी नरेगा योजना में हुए परिवर्तन एवं विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार तथा आजीविका मिशन (ग्रामीण) की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे ग्रामीणों को रोजगार एवं आजीविका से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। आयोजन के माध्यम से शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने एवं हितग्राहियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी  वेद प्रकाश गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी नरेगा, आवास समन्वयक, तकनीकी सहायक, सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं आवास हितग्राही उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना : खेल और शॉपिंग कॉप्लेक्स सहित सड़क और नाली के होंगे काम

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की पहल पर 38.23 करोड़ मंजूर*   रायपुर. 8 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर…

    Read more

    राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

    राजनांदगांव 08 अक्टूबर 2026। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा पंडित किशोरी लाल शुक्ल विधि महाविद्यालय राजनांदगांव में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस