Ro no D15139/23

स्थानीय कलाकारों को अधिक से अधिक अवसर मिले, विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गरिमामयी ढंग से मैनपाट महोत्सव सम्पन्न हो-मंत्री अग्रवाल

मैनपाट महोत्सव 2026 के आयोजन हेतु पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
रायपुर, 8 जनवरी 2026/ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर जिला पंचायत सभाकक्ष में मैनपाट महोत्सव 2026 के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

तीन दिवसीय भव्य आयोजन की रूपरेखा तय

विगत वर्षों की तर्ज पर इस बार भी मैनपाट महोत्सव 2026 का आयोजन फरवरी माह में संभावित तिथि 13, 14 एवं 15 फरवरी को रोपाखार जलाशय के समीप किया जाएगा। बैठक में महोत्सव को भव्य और गरिमामय बनाने के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम की रूपरेखा में तिथि, समय, अतिथियों का स्वागत, कलाकारों का चयन, विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय स्टॉल, एडवेंचर एक्टिविटी सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। मंत्री श्री अग्रवाल ने समन्वित प्रयास पर जोर दिया।

स्थानीय कलाकारों और दुकानदारों को प्राथमिकता, गरिमापूर्ण आयोजन के निर्देश

मंत्री श्री अग्रवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक मंच प्रदान किया जाए। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों को स्टॉल आवंटन के लिए स्थान उपलब्ध कराने के आदेश दिए, जिसमें निजी संस्थान भी भाग ले सकें। इसके लिए आवेदन आमंत्रित करने को कहा गया।

मनोरंजन, खेल गतिविधियों और स्टॉलों के लिए पर्याप्त स्थान सुनिश्चित करने के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग, वन विभाग सहित अन्य विभागों से अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निर्वहन करने को कहा। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरिमामयी ढंग से आयोजन संपन्न हो, इसके लिए शासन-प्रशासन पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करें। मैनपाट महोत्सव छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने का प्रमुख मंच बनेगा, जो पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें- मुख्य सचिव विकासशील

      समस्याओं का भौतिक सत्यापन कर जवाबदेही के साथ करें कार्रवाई धान खरीदी नीति, जल जीवन मिशन, डिजिटल क्रॉप सर्वे और विभागीय योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा रायपुर, 13…

    Read more

    कृषि विद्यार्थियों ने सहभागितापूर्ण ग्रामीण मूल्यांकन (PRA) के माध्यम से जानी गाँव की वास्तविक स्थिति

      ग्रामीण संसाधनों, कृषि गतिविधियों और समस्याओं का किया प्रत्यक्ष अध्ययन, ग्रामीण विकास की आवश्यकताओं को समझने पर दिया जोर धमतरी 13 अक्टूबर 2026/- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव