Ro no D15139/23

मैनपाट महोत्सव 2026 के आयोजन हेतु पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

स्थानीय कलाकारों को अधिक से अधिक अवसर मिले, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरिमामयी ढंग से आयोजन सम्पन्न हो-मंत्री श्री अग्रवाल
 
अंबिकापुर 08 जनवरी 2026/ (IMNB NEWS AGENCY)  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में मैनपाट महोत्सव 2026 के आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर  अजीत वसंत,  पुलिस अधीक्षक   राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल, अपर कलेक्टर  सुनील नायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का आयोजन फरवरी माह में सम्भावित तिथि 13, 14 एवं 15 फरवरी को रोपाखार जलाशय के समीप किया जाना है। बैठक में मैनपाट महोत्सव के भव्य और गरिमामय आयोजन के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, तिथि, समय, अतिथियों, कलाकारों, प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय स्टॉल, एडवेंचर एक्टिविटी  सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
मंत्री  अग्रवाल ने कहा कि आयोजन में स्थानीय कलाकारों, स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को  अधिक से अधिक अवसर मिले। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों को कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल आबंटन हेतु स्थान प्रदान करने निर्देशित किया, जिसमें निजी संस्थान भाग ले सकते हैं, उनसे आवेदन आमंत्रित करें। वहीं उन्होंने कहा कि मनोरंजन एवं खेल गतिविधियों, स्टॉल आदि के लिए स्थान प्रदान किया जाएगा। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा की लोक निर्माण विभाग, वन विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग विभागीय कार्यों का निर्वहन करें।  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरिमामयी ढंग से आयोजन सम्पन्न हो।शासन-प्रशासन आपसी समन्वय से कार्य करें।

  • Related Posts

    शिक्षा, संगठन और संस्कार से ही समाज की प्रगति संभव: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    *जांजगीर-चांपा के कापन और बलौदा में सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए वित्त मंत्री*   *अघरिया और स्वर्णकार समाज के सामुदायिक भवनों का लोकार्पण*   *10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

    *‘हर गरीब को पक्का घर’ के संकल्प को साकार करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ रहा काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*   *छत्तीसगढ़ के…

    Read more

    NATIONAL

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं