Ro no D15139/23

अवैध धान परिवहन, भंडारण व फर्जी बिक्री पर सख्त कार्यवाही

कलेक्टर   अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर उड़नदस्ता दल सक्रिय

धमतरी, 09 जनवरी 2026/ (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं फर्जी बिक्री के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। जिले में गठित तहसील एवं जिला स्तरीय उड़नदस्ता दलों द्वारा नियमित निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि अब तक अवैध धान भंडारण के 140 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। मंडी अधिनियम 1972 के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 7558.9 क्विंटल धान एवं 03 वाहन जप्त किए गए हैं। वहीं, जिले में संचालित राइस मिलों में छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश, 2016 के उल्लंघन के मामलों में 22,856.8 क्विंटल धान जप्त कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
इसी क्रम में उड़नदस्ता दल द्वारा बीते दिन उपार्जन केन्द्र सियारीनाला में ऋण पुस्तिका, टोकन, बोए गए धान, तौल पत्रक, धान की मात्रा, किस वाहन में धान लाए, उसका गेटपास आदि के परीक्षण के दौरान निराबाई पति पीलूराम, निवासी बीजापुर के प्रकरण में अनियमितता पाई गई। निराबाई के नाम जारी 70.40 क्विंटल के टोकन में उनके परिचित के व्यक्ति द्वारा 36 क्विंटल धान की बिक्री की जा रही थी। जांच में यह भी सामने आया कि निराबाई के नाती द्वारा अपने जीजा का धान उनके पट्टे में बेचा जा रहा था। उक्त धान को जप्त कर उपार्जन केंद्र के ऑपरेटर को सुपुर्द किया गया।
कलेक्टर   मिश्रा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं बिक्री पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य अंतिम पंद्रह दिनों में है, ऐसे में कुछ अवसरवादी तत्व भोले-भाले किसानों की मजबूरी का लाभ उठाकर शासकीय राशि में सेंध लगाने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।
शासन की महत्वाकांक्षी धान उपार्जन योजना के सफल क्रियान्वयन एवं प्रत्येक किसान को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी प्रतिदिन उपार्जन केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं। उपार्जन केंद्र सियारीनाला में अपर कलेक्टर  इंदिरा देवहारी एवं डिप्टी कलेक्टर   मनोज मरकाम की टीम द्वारा किसानों की ऋण पुस्तिका, टोकन, बोये गए धान, तौल पत्रक, धान की मात्रा, परिवहन वाहन एवं गेटपास आदि का गहन परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने किसानों को समझाइश दी कि वे अपनी मेहनत की कमाई से किसी भी अन्य व्यक्ति या कोचियों को अनुचित लाभ न लेने दें तथा सार्वजनिक धन के दुरुपयोग को रोकने में सहयोग करें। साथ ही उपस्थित किसानों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही अपर कलेक्टर द्वारा किया गया। निरीक्षण के समय राजस्व, खाद्य, सहकारिता विभाग के अधिकारी, प्राधिकृत अधिकारी, पटवारी, सरपंच एवं धान बेचने वाले किसान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित

    धमतरी, 9 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, रायपुर ने सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा LSAT26 को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को होनी थी। मंडल के अनुसार,…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान: कुकरेल में रोटरी क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न

    1,500 से अधिक बच्चों एवं ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और जनसेवा गतिविधियों का लाभ   स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस