Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक धान उपार्जन केंद्रों पर सभी नोडल अधिकारियों को निरीक्षण के दिए निर्देश

कलेक्टर   विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे से समय-सीमा बैठक लेकर शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में धान खरीदी की प्रगति पर विशेष जोर दिया गया, साथ ही अवैध धान परिवहन पर नियंत्रण के लिए सतत निगरानी के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर   सचिन भूतड़ा,   रवि कुमार साहू, विभागीय जिलाधिकारी, जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ तथा वीसी के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री लंगेह ने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए शासन के मंशानुरूप धान खरीदी के कार्यां को पारदर्शिता के साथ सुचारू रूप से जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। अंतर्जिला क्षेत्रों, विशेषकर ओडिशा बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कैमरा चेक, रकबा समर्पण, नापतौल, टोकन व्यवस्था आदि की गहन जांच सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के लिए13 दिन शेष है, सीमांत किसानों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि यदि किसी समिति या विभागीय कर्मचारी-अधिकारी की अवैध धान से संलिप्तता पाई गई, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में कलेक्टर ने एसआईआर कार्यों की समीक्षा करते हुए त्रुटि सुधार कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही सांसद और विधायक मद की निधि से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई, इन मदों के अंतर्गत लम्बित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्ट्रेट में आधार-बेस्ड उपस्थिति को अनिवार्य बनाते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 10 बजे से पहले उपस्थित होने के निर्देश दिए। बैठक में पीएम सूर्य घर योजना, अपार आईडी प्रगति, आयुष्मान भारत योजना,  ई-केवाईसी एवं अन्य विषयों पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने अधिकारियों को इन योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पीएम जनमन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, समय-सीमा पत्रक और राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    घरेलू सामान की आड़ में हो रही थी करोड़ों के गांजे की तस्करी, एमपी का तस्कर गिरफ्तार

    महासमुंद। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बसना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा…

    Read more

    सरायपाली में अवैध धान खरीदी में संलिप्त 14 कोचियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    सरायपाली में अवैध धान खरीदी में संलिप्त पाए गए कोचियों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। कलेक्टर  विनय लंगेह के निर्देश पर तथा सरायपाली एसडीएम  अनुपमा…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान