Ro no D15139/23

मंत्री गजेंद्र यादव ने किया विधि विभाग की नई वेबसाइट का लोकार्पण

रायपुर,14 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) विधि एवं विधायी कार्य विभाग तथा ग्रामोद्योग एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने आज नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में विधि विभाग की नई आधिकारिक वेबसाइट https://law.cgstate.gov.in/ का लोकार्पण किया।

*चिप्स द्वारा विकसित की गई आधुनिक वेबसाइट*

नई वेबसाइट को चिप्स (CHiPS) द्वारा तैयार की गई है। यह वेबसाइट तकनीकी रूप से उन्नत एवं उपयोगकर्ता के अनुकूल है, जिससे नागरिकों को विधि संबंधी जानकारी सरलता से उपलब्ध हो सकेगी।

*न्यायिक संस्थानों के लिए सिंगल प्लेटफॉर्म*

इस वेबसाइट के माध्यम से उच्च न्यायालय, महाधिवक्ता कार्यालय, सभी जिला न्यायालय, सभी ट्रिब्यूनल तथा राजस्व न्यायालयों को सीधे रीडायरेक्ट किया जा सकता है, जिससे न्यायिक प्रक्रियाओं से जुड़ी जानकारी एक ही मंच पर प्राप्त होगी।

*आम नागरिकों के लिए विधि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी*

वेबसाइट पर आम नागरिकों की जानकारी के लिए कानून से संबंधित अधिनियम, अधिसूचनाएँ एवं नियम अपलोड किए जाएंगे। साथ ही केंद्र सरकार की सभी विधि संबंधी वेबसाइट एवं पोर्टल्स के लिंक भी उपलब्ध कराए गए हैं।

*विभागीय जानकारी एवं ऑनलाइन सेवाएँ*

नई वेबसाइट के माध्यम से विभाग की संगठनात्मक संरचना, शासकीय अधिवक्ताओं की जानकारी, नोटरी, विभागीय सेटअप, विभागीय बजट, एम्प्लॉई कॉर्नर सहित ई-कोर्ट एवं कोर्ट केस मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्राप्त की जा सकती हैं।

*वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित*

इस अवसर पर विधि विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सुषमा सावंत, अतिरिक्त सचिव श्री दीपक देशलहरे, अतिरिक्त सचिव श्री भूपेंद्र वासनीकर, उपसचिव श्री राहुल कुमार, अवर सचिव श्री दिलीप सेन सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं चिप्स कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बालोद की विशाल सिंचाई परियोजनाओं और जल प्रबंधन का मिलेगा सजीव अनुभव

    रायपुर, 15 जून 2026/ बालोद में संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आज जल प्रबंधन और सिंचाई प्रणाली को दर्शाने वाली तांदुला कॉम्प्लेक्स मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। कलेक्टर श्रीमती दिव्या…

    Read more

    सुशासन की मिसाल- सुशासन तिहार ने दूर की रामचंद की चिंता, घर लौटी खुशहाली

    *नया राशन कार्ड मिलने से उमरगांव के मांझी परिवार को मिली बड़ी राहत*   *मुख्यमंत्री और प्रशासन का जताया आभार*   रायपुर, 15 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण अंचलों…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC