Ro no D15139/23

धान उठाव में अनियमितता पर प्रशासन की कार्रवाई,जांच में 2742 क्विंटल की पायी गई कमी ग्राम खोडरी स्थित राजेश राइस मिल किया गया सील

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में उदयपुर के ग्राम खोडरी के राजेश राइस मिल में की गई जांच के दौरान धान के उठाव में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर राइस मिल को सील करने की कार्रवाई की गई है।
जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार 06 जनवरी 2026 को राजेश राईस मिल की जांच खाद्य अधिकारी एवं जिला विपणन अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।  भौतिक सत्यापन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 मे उठाए गए धान में से 6855 बोरी (2742 क्विंटल) धान कम पाया गया था। जिसका प्रकरण तैयार कर न्यायालय कलेक्टर सरगुजा को प्रस्तुत किया गया। उक्त प्रकरण में पायी गई विसंगतियों के कारण छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 की कंडिका 4(3), 6(1), 6(3), 9 एवं 12 का उल्लंघन पाए जाने के फलस्वरूप बुधवार को राजेश राईस मिल को आगामी आदेश पर्यन्त सील किया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन की धान उपार्जन एवं मिलिंग व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही अथवा गड़बड़ी को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण एवं जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे, ताकि कृषकों के हितों की पूर्णतः रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से बच्चों को मिल रहा नया जीवन

    *24 गंभीर रूप से बीमार बच्चों का चिन्हांकन, 11 का सफल उपचार*   *जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित पीवीटीजी बालिका का होगा निःशुल्क इलाज*   रायपुर, 19 जून 2026 (IMNB…

    Read more

    चिरायु योजना ने बदली मासूम की दुनिया, अब सुन पा रहा है अपनों की आवाज

    *मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से तीन वर्षीय देविक को मिला नया जीवन*   रायपुर, 19 जून 2026/राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाएं गंभीर बीमारियों और जन्मजात…

    Read more

    NATIONAL

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति