Ro no D15139/23

06 राईस मीलों को, एवं 07 समिति प्रबंधकों को शो कॉज नोटिस

धान परिवहन में मिलर्स द्वारा ओवरलोड वाहनों का उपयोग
सतर्क ऐप और सीसीटीवी द्वारा की जा रही निगरानी
  छत्तीसगढ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से उपार्जित धान का उठाव राईस मिलर्स द्वारा किया जा रहा है, जिले के कुछ राईस मिलर्स के द्वारा उपार्जन केन्द्रों से धान परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को 200 प्रतिशत से अधिक ओवरलोड किया जा रहा है। उक्त संबंध में सर्तक ऐप से एलर्ट जारी हुआ,  जिसकी जांच विभाग द्वारा की जा रही है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोड वाहनों का प्रयोग करना छत्तीसगढ़ धान उपार्जन निति का उल्लंघन है। इस संबंध में मेसर्स जय शंकर इण्डस्ट्रीज, किशन एग्रो इण्डस्ट्रीज, मां गायत्री इण्डस्ट्रीज, ग्रीन एग्री कार्पाे प्रा. लि., छापरियां एग्रो इण्डस्ट्रीज तथा गुरूनानक राईस मिल को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। साथ ही उपार्जन केन्द्र टण्डवा, नरदाह, पटेवा, भैंसा, कोसरंगी, सिवनी तथा बिलाडी के समिति प्रबंधक / अध्यक्ष को भी संबंधित मिलर्स के वाहनों को ओवर लोड किये जाने की अनुमति दिये जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। साथ ही सी.सी.टी.वी. एलर्ट में प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पाया गया कि धान उपार्जन केन्द्रों सेजा, सिवनी, फरहदा, लखौली, टाटीबंध, कुंरा, गनौद, बरतोरी, खौली, देवरी, तामासिवनी को किसानों के प्लास्टिक बोरे से समिति के जूट बोरे में सीधा पलटी किया जा रहा था जबकि नियमानुसार समिति को किसानों के धान को ढेरी बनाकर एफएक्यू गुणवत्ता परख मानक धान पाये जाने की स्थिति में जूट बोरी में भरकर वजन करने के बाद धान खरीदी होना चाहिए। जिसके संबंध में कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान राठौर ने बताया कि छत्तीसगढ़ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में सर्तक ऐप के माध्यम से धान खरीदी एवं उठाव की ऑनलाईन मॉनिटरिंग की जा रही है, जीपीएस तकनीक के माध्यम से परिवहन वाहन की ट्रेकिंग की जा रही है तथा संवेदनशील उपार्जन केन्द्रों में लगाये गए कैमरों से सतत् निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सतत निगरानी एवं कठोर कार्यवाही जारी रखी जावेगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नियम उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं