Ro no D15139/23

आपदा प्रबंधन तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय मॉक ड्रिल अभ्यास 17 जनवरी को घुनघुटा बांध में प्रातः 11 बजे से होगा प्रारंभ

जिले में प्राकृतिक आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय मॉक ड्रिल अभ्यास (बाढ़ बचाव) का आयोजन किया जा रहा है। यह अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार द्वारा जारी वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2025-26 के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
इसके अंतर्गत जिला स्तरीय मॉक ड्रिल अभ्यास (बाढ़ बचाव) का मुख्य आयोजन दिनांक 17 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे घुनघुटा बांध, ग्राम लिबरा, तहसील दरिमा में किया जाएगा। मॉक अभ्यास में एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के साथ जिला प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, स्वयंसेवी संस्थाएं तथा अन्य बचावकर्ता दलों की सक्रिय सहभागिता रहेगी।

समन्वय एवं तैयारियों को लेकर टेबल टॉप बैठक आयोजित
मॉक अभ्यास से पूर्व आज जिला पंचायत सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक की अध्यक्षता में टेबल टॉप अभ्यास एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव, एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडर श्री पवन जोशी, सब-इंस्पेक्टर श्री अभिजीत साहू सहित सभी संबंधित विभागों के नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मॉक अभ्यास की रूपरेखा, आपसी समन्वय तथा विभागवार दायित्वों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि 03 वाहिनी एनडीआरएफ, मुण्डली (कटक, ओडिशा) से 20 से 25 बल सदस्यों की एक टीम मॉक ड्रिल अभ्यास के दौरान जिले में रहकर तकनीकी एवं व्यावहारिक सहयोग प्रदान करेगी।

नोडल अधिकारी ने विभागों को सौंपे दायित्व
अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक ने सभी संबंधित विभागों को मॉक अभ्यास के सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिसमें वन विभाग द्वारा बांस-बल्ली की व्यवस्था की जाएगी। जिला सेनानी सरगुजा द्वारा गोताखोर, प्रशिक्षित तैराक, नाव एवं मोटर बोट, फायर ब्रिगेड, सुरक्षा जाल, रस्सी, सीढ़ी, ईंधन, एनडीआरएफ टीम के आवास तथा लॉजिस्टिक सहायता की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसी प्रकार जल संसाधन संभाग अम्बिकापुर द्वारा शुद्ध पेयजल, जनपद पंचायत अम्बिकापुर द्वारा पंडाल, टेंट एवं माइक व्यवस्था, तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा चिकित्सा सुविधा एवं एम्बुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी एवं पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर के प्राचार्य द्वारा एनसीसी के छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

  • Related Posts

    धमतरी जिला के मोंगरागहन में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    *641 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार, 51 हितग्राहियों को बांटे गए चश्मे*   रायपुर, 17 अक्टूबर 2026/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

    Read more

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद

    ग्राम लोहझरी के विकास के लिए 20.20 लाख रुपए की घोषणा की* रायपुर, 17 अक्टूबर 2026/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा आज कबीरधाम जिले के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम