Ro no D15139/23

कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्यम स्थापित करने हेतु प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत 31 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

जिला व्यापार एवं उद्योग केंन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के विकास एवं मौजूदा सूक्ष्म खाद्य उद्यमों के वित्तीय, तकनीकि एवं कारोबार सहायता हेतु प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अम्बिकापुर  में आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। आवेदक योजना के तहत् ऑनलाईन माध्यम से PMFME की वेब पोर्टल   www.pmfme.mofpi.gov.in  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं या योजना के तहत् क्षेत्र स्तरीय सहायता के लिए नियोजित जिला रिसोर्स पर्सन (डी.आर.पी.) से सम्पर्क कर आवेदन हेतु सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही योजना के तहत् विस्तृत जानकारी एवं आवेदन हेतु कार्यालय, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, अम्बिकापुर में भी सम्पर्क कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 तक है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत् नवीन सूक्ष्म खाद्य उद्योग स्थापित करने एवं पूर्व स्थापित खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को विस्तार करने हेतु राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है। योजना के तहत् प्रत्येक उद्योग हेतु सभी वर्गों में 35 प्रतिशत अनुदान छूट का प्रावधान है। योजनांतर्गत लाभार्थी का योगदान न्यूनतम 10 प्रतिशत होना चाहिए, शेष बैंक से ऋण के रूप में मिलेगा। खाद्य प्रसंस्करण अतर्गत पोहा निर्माण, फ्लोर मिल, दाल मिल, तेल मिल, बेसन निर्माण, सत्तू निर्माण, मसाला उद्योग, बिस्किट, केक निर्माण, बेकरी, आलू चिप्स, केला चिप्स, अदरक एवं लहसून पेस्ट, मूंगफल्ली प्रसंस्करण, बड़ी पापड, हल्दी मिर्च प्रोसेसिंग, मुरमुरा, लड्डू, लाई बताशा, आचार पापड़ वनोपज उत्पादों को प्रोसेसिंग एवं अन्य खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित किये जा सकते हैं।
  • Related Posts

    धमतरी जिला के मोंगरागहन में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    *641 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार, 51 हितग्राहियों को बांटे गए चश्मे*   रायपुर, 17 अक्टूबर 2026/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

    Read more

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद

    ग्राम लोहझरी के विकास के लिए 20.20 लाख रुपए की घोषणा की* रायपुर, 17 अक्टूबर 2026/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा आज कबीरधाम जिले के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम