Ro no D15139/23

एसआईआर के तहत मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य का भारत निर्वाचन आयोग ने किया निरीक्षण

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर श्री मनीष गर्ग ने शुक्रवार को एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के अंतर्गत मतदाता सूची शुद्धिकरण हेतु प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवेदकों द्वारा प्रस्तुत आवश्यक दस्तावेजों का भी गहन परीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के प्रमुख सचिव श्री अरविंद आनंद एवं छतीसगढ़ राज्य के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री भोस्कर विलास संदीपन भी उपस्थित रहे। आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के दल ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय तथा तहसील कार्यालय जगदलपुर का निरीक्षण किया, जहां मौके पर प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण किया जा रहा था।
सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर श्री गर्ग ने ईआरओ एवं डीईओ लॉगिन के माध्यम से दावा-आपत्ति प्रकरणों में आवेदकों द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेजों का परीक्षण किया तथा उनके सत्यापन की प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने दस्तावेज अपलोड करने, जांच एवं निराकरण की संपूर्ण प्रक्रिया के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरिस एस, एसडीएम श्री ऋषिकेश तिवारी एवं तहसीलदार श्री राहुल गुप्ता उपस्थित थे। अधिकारियों द्वारा आयोग के दल को प्राप्त दावा-आपत्तियों की स्थिति, उनके निराकरण की प्रगति एवं अपनाई जा रही प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। आयोग के अधिकारियों ने मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं पारदर्शी बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए दस्तावेजों के सत्यापन एवं निराकरण प्रक्रिया को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    बस्तर बाढ़ आपदा में पीड़ितों को 9.39 करोड़ रुपए से अधिक की राहत राशि का त्वरित भुगतान, पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर जारी

    रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ बस्तर अंचल में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से हुई मूसलाधार बारिश और ओडिशा के खातीगुड़ा व मुरान बांधों से छोड़े गए पानी के चलते उत्पन्न…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान 2026, बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद

    *मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े*   *बस्तर और सरगुजा संभाग के 13 जिलों…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस