Ro no D15139/23

डाक जीवन बीमा के पालिसी धारक की आकस्मिक मृत्यु होने पर नामिनी को 11 लाख 52 हजार 329 रूपए का किया गया बीमा भुगतान

भारतीय डाक विभाग की डाक जीवन बीमा के पालिसी धारक श्री ईश्वर लाल पड़ोती की आकस्मिक मृत्यु होने पर डाक जीवन बीमा पालिसी की नामित (नामिनी) पत्नी श्रीमती अनामिका पड़ोती को उनके गृह ग्राम शिकारी महका पहुंचकर, राजनांदगांव संभाग के डाक अधीक्षक श्री महेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा 11 लाख 52 हजार 329 रूपए का डाक जीवन बीमा दावा भुगतान का चेक प्रदान किया गया। डाक अधीक्षक श्री महेन्द्र कुमार शर्मा ने ग्रामीणों को ग्रामीण डाक जीवन बीमा एवं अन्य डाकघर योजनाओं तथा डाकघर के माध्यम से संचालित शासकीय सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से भारतीय डाक विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम शिकारी महका निवासी श्री ईश्वर लाल पड़ोती, पाटनवाड़वी में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। उन्होंने भारतीय डाक विभाग की डाक जीवन बीमा के तहत 10 लाख रूपए का बीमा करवाया था। उनके द्वारा 3550 रूपए प्रति किस्त के अनुसार 33 किस्तें जमा की थी और श्री ईश्वर लाल पड़ोती की 4 सितम्बर 2024 को आकस्मिक मृत्यु हो गई। डाक जीवन बीमा पालिसी की नामित (नामिनी) पत्नी श्रीमती अनामिका पड़ोती द्वारा सितम्बर 2025 में बीमा राशि के लिए दावा किया गया था।
क्रमांक 127 —————–

  • Related Posts

    *- मरीजों को कम से कम करें रिफर* *- बच्चों का आधार अपडेट प्राथमिकता से कराने के दिए निर्देश* *- ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल की समस्या…

    Read more

    कलेक्टर ने जनदर्शन में गंभीरता से सुनी नागरिकों की समस्याएं

    *- जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश* राजनांदगांव 24 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक…

    Read more

    NATIONAL

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव

    NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव