Ro no D15139/23

घमंड में चूर हुए ट्रंप, दावोस में कहा- अमेरिका दुनिया का आर्थिक इंजन, यूएस को फॉलो करने की दी नसीहत

ग्रीनलैंड को जबरन हथियाने की जुगाड़ भिड़ाने वाले ट्रंप फिलहाल घमंड में चूर हैं. उनका घमंडी अंदाज दावोस में पूरी दुनिया ने देखा. बुधवार को दावोस पहुंचे ट्रंप ने विश्व आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए अमेरिका को दुनिया का आर्थिक इंजन कह दिया. ट्रंप ने कहा जब अमेरिका में आर्थिक उछाल आता है, तो पूरी दुनिया में उछाल आता है. इतिहास गवाह है जब आर्थिक मंदी आती है, तो आप सब भी उसी राह पर चलते हैं. ट्रंप ने दुनिया के देशों को नसीहत देते हुए कहा कि आप भी हमारे कार्यों को फॉलो कर बेहतर स्थिति में आ सकते हैं.

मुझे यूरोप से प्यार है- दावोस में बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावोस में कहा कि मुझे यूरोप से प्यार है लेकिन वह सही दिशा में आगे नहीं बढ़ रहा है. ट्रंप ने कहा- सच कहूं तो, यूरोप के कुछ स्थान अब पहचानने योग्य भी नहीं रह गए हैं. हम इस पर बहस कर सकते हैं लेकिन इससे कुछ हासिल नहीं होगा. उन्होंने कहा “मैं किसी का अपमान नहीं करना चाहता और यह नहीं कहना चाहता कि मैं इसे पहचानता नहीं हूं.यह बहुत ही नकारात्मक अर्थ में है. मैं यूरोप से प्यार करता हूं, और मैं यूरोप को प्रगति करते देखना चाहता हूं, लेकिन यह सही दिशा में नहीं बढ़ रहा है.”

मुझे चुनकर बहुत खुश है अमेरिकी जनता- डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच पर खुद की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे चुनकर अमेरिकी जनता बहुत खुश है, दो साल पहले हम एक ‘मृत’ देश थे, लेकिन अब हम फिर से जीवित हो गए हैं. हाल के दिनों में बढ़ाए गए टैरिफ पर उन्होंने कहा कि हम दूसरे देशों की ओर से किए गए नुकसान की भरपाई के लिए उन पर कर (टैरिफ) बढ़ा रहे हैं.

ग्रीन लैंड को वापस देना हमारी मूर्खता थी- ट्रंप

ट्रंप ने दावोस में कहा कि उन्हें ग्रीनलैंड और डेनमार्क के लोगों के लिए बहुत सम्मान है, लेकिन ग्रीनलैंड की सुरक्षा सिर्फ अमेरिका ही कर सकता है. ट्रंप ने कहा कि यूएस, रूस और चीन के बीच रणनीतिक रूप से अहम स्थिति में ग्रीनलैंड है. लेकिन हमें इसकी जरूरत रणनीतिक कारणों से है, न कि दुर्लभ खनिजों के लिए. उन्होंने कहा कि हमने खूबसूरत डेनमार्क के लिए लड़ाई लड़ी, जो कि जमीन नहीं, बल्कि हिमखंड का एक बड़ा टुकड़ा है, इसे वापस देना हमारी मूर्खता थी.

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    अतीश दीपंकर बिहार ब्यूरो चीफ    *प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’*…

    Read more

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

      रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री