Ro no D15139/23

छोटे घर में भी चाहिए लग्जरी फील? कम जगह में सुकून भरी जिंदगी के लिए अपनाएं ये 5 स्मार्ट ट्रिक्स

आज के समय में हम में से ज्यादातर लोग नौकरी की तलाश में बड़े शहरों में शिफ्ट हो जाते हैं. इन शहरों में रहना जितना मजेदार है उतना ही कठिन इन शहरों में एक सही घर या फिर अपार्टमेंट की तलाश करना. अगर आपको एक अच्छा घर या फिर फ्लैट मिल भी जाए तो इनकी कीमत इतनी ज्यादा होती है कि हर कोई इन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता है. ऐसे हालात में कोई भी इंसान एक छोटे फ्लैट या फिर अपार्टमेंट में शिफ्ट होने के लिए मजबूर हो जाता है. जब आप पहली बार इस तरह की किसी घर में शिफ्ट होते हैं तो आपको यहां रहना काफी ज्यादा कठिन लगता है क्योंकि यह कमरा हमेशा ही भरा हुआ लगता है. अगर आपके साथ भी यह प्रॉब्लम रहती है तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप एक छोटे से घर को भी काफी बड़ा, हवादार और खुला हुआ दिखा सकते हैं. सिर्फ कुछ आसान और स्मार्ट डेकोर टिप्स अपनाने होंगे और आपका घर पहले से भी ज्यादा खूबसूरत और आरामदायक बन जाएगा. तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही आसान और मजेदार ट्रिक्स.

हल्के रंगों का करें सही इस्तेमाल

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर आप छोटे से घर को बड़ा और खूबसूरत दिखाना चाहते हैं तो इसके लिए हल्के रंगों का इस्तेमाल सबसे बेहतर होता है. जब आप अपने घर पर सफेद, क्रीम या फिर हल्के नीले रंग का इस्तेमाल करते हैं तो पहले से ज्यादा बड़ा और खुला हुआ दिखाई देता है. वहीं, गाढ़े रंग इस कमरे को छोटा और भरा हुआ दिखाते हैं. आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि आप पर्दे और बेडशीट में भी हल्के रंगों का ही इस्तेमाल करें.

सही फर्नीचर चुनना जरूरी

छोटे घर या फिर फ्लैट में आपको भारी और बड़े फर्नीचर को रखने से बचना चाहिए. छोड़े घर के लिए हमेशा ही कम जगह घेरने वाले सिंपल और मल्टी-पर्पस फर्नीचर को चुनना बेस्ट होता है. फोल्ड होने वाले जो फर्नीचर जैसे कि सोफा-कम-बेड या फिर स्टोरेज के साथ आने वाले बेड काफी काम के साबित होते हैं.

शीशे का करें स्मार्ट इस्तेमाल

होम डेकोर एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर छोटे कमरे को बड़ा दिखाना है तो इसके लिए शीशे का सही इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान तरीका है. जब आप घर की दीवार पर बड़ा आईना लगाते हैं तो इससे कमरा भी दोगुना बड़ा नजर आने लगता है. कमरे में मौजूद आईना लाइट को रिफ्लेक्ट करता है जिस वजह से कमरा ज्यादा चमकदार और खुला हुआ लगने लगता है.

 

फालतू सामान रखने से बचें

जब आप छोटे घर में ज्यादा चीजें रखने लगते हैं तो वह जल्दी-जल्दी भरने लगती है. अगर आप चाहते हैं कि ऐसा न हो तो घर पर सिर्फ उन चीजों को ही रखें जो कि सबसे ज्यादा जरूरी हों. अगर कोई भी चीज हर दिन इस्तेमाल में नहीं आ रही है तो आपको उसे अलमारी या फिर स्टोरेज बॉक्स में रख देना चाहिए. यह छोटा सा उपाय आपके घर को साफ और बड़ा दिखने में मदद करता है.

सही रोशनी बहुत जरूरी

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि नेचुरल लाइट एक छोटे घर के लिए बिलकुल ही वरदान की तरह होती है. खिड़कियों पर भारी पर्दों की जगह पर आपको हल्के और पतले पर्दों का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि बाहर से आने वाली रोशनी आसानी से घर के अंदर आ सके. इसके अलावा जब शाम हो जाए तो घर पर पीली और सॉफ्ट लाइट का इस्तेमाल करना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

  • Related Posts

    केले के छिलके को कचरा समझने की न करें भूल, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

    Banana Peel Uses: केला खाना तो लगभग सभी को पसंद होता है, लेकिन इसे खाने के बाद हम अक्सर छिलका सीधे डस्टबिन में डाल देते हैं. जबकि केले के छिलके का…

    Read more

    15 अगस्त पर ट्राई करें ये Tricolor Fashion Ideas, साड़ी से कुर्ती तक दिखेगा देशभक्ति वाला अंदाज

    Tricolor Fashion Ideas: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है. इस दिन चारों तरफ तिरंगे के रंगों की खूबसूरती देखने को मिलती है. ऐसे…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम