Ro no D15139/23

जिले में धान उपार्जन कार्य प्रगति पर, 29.05 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी 48 हजार से अधिक किसानों ने समर्थन मूल्य पर किया धान विक्रय

जिले में शासन द्वारा संचालित धान उपार्जन व्यवस्था के अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू एवं पारदर्शी रूप से जारी है। वर्तमान उपार्जन सत्र में अब तक जिले में कुल 29,05,390 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जबकि 11,02,830 क्विंटल धान का उठाव संबंधित मिलरों एवं एजेंसियों द्वारा किया गया है।

जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में धान उपार्जन के लिए कुल 60,335 किसान पंजीकृत हैं, जिनमें से अब तक 48,100 किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय किया जा चुका है। शासन के निर्देशानुसार उपार्जन केंद्रों की निर्धारित व्यवस्था से किसानों को समयबद्ध एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि रकबा समर्पण की प्रक्रिया अंतर्गत जिले में कुल 20,945 किसानों द्वारा 2,348.81 हेक्टेयर कृषि भूमि का रकबा समर्पण किया गया है। रकबा समर्पण की कार्यवाही शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता के साथ की जा रही है।

धान उपार्जन के दौरान किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टोकन व्यवस्था, डिजिटल पंजीयन, तौल तथा भुगतान प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू किया गया है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन द्वारा उपार्जन व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार संबंधित उपार्जन केंद्रों में धान विक्रय करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित उपार्जन केंद्र अथवा विभागीय अधिकारियों से संपर्क करें।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’