Ro no D15139/23

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर ‘मेधावी बेटियों सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज राजमोहनी भवन, अम्बिकापुर में मेधावी बेटियाँ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाना तथा समाज में बालिका शिक्षा और नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, जिला पंचायत सदस्य  दिव्या सिंह सिसौदिया, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति  हरिमन्दर सिंह टिन्नी सहित पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जिले की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं में 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा भूमिका राजवाड़े को ₹5000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसी कक्षा में 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल करने वाली दिव्या चौहान एवं खुशबू बारिक को 3000-3000 की राशि से सम्मानित किया गया। वहीं 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सामली तथा अदिति राजवाड़े को 2000-2000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

कक्षा 12वीं में 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा वंशिका गुप्ता को 7000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। 94.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली लक्ष्मी यादव को 5000 तथा 92.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली वसिमा नुसरत को 3000 की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। इस प्रकार कार्यक्रम में मेधावी बालिकाओं को सम्मान कर प्रोत्साहित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष  निरूपा सिंह ने कहा कि बालिकाएं केवल परिवार नहीं, समाज और राष्ट्र की नींव हैं। उन्हें शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर देकर ही सशक्त भारत की परिकल्पना साकार की जा सकती है। जिला पंचायत सदस्य  दिव्या सिंह सिसौदिया ने कहा कि हर बालिका में अपार संभावनाएँ होती हैं, आवश्यकता है उन्हें विश्वास और सही मार्गदर्शन देने की। महापौर   मंजूषा भगत ने कहा कि आज की बालिका ही कल की सशक्त महिला है और उनकी शिक्षा व आत्मनिर्भरता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

वहीं सभापति श्री हरिमन्दर सिंह टिन्नी ने कहा कि बालिकाओं को समान अधिकार और सम्मान देकर ही समाज और राष्ट्र की वास्तविक प्रगति संभव है। आज देश के सर्वोच्च पद पर महिला है, जोकि देश समाज और परिवार का नाम रोशन कर रही हैं।

विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी   जे.आर. प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस नारी शक्ति के रूप में मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 2008 में हुई थी। इसका उद्देश्य बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण तथा सुरक्षित वातावरण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है।

उन्होंने बताया कि शासन द्वारा नारी सशक्तिकरण हेतु बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, नोनी सुरक्षा योजना, मिशन वात्सल्य, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, महतारी वंदन योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181 सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिससे नारीशक्ति को को समान अधिकार मिले।

कार्यक्रम के माध्यम से मेधावी बालिकाओं को प्रोत्साहित कर समाज में शिक्षा एवं नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में बालिकाएं और महिलाओं शामिल हुई।

  • Related Posts

    जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

    रायपुर, 21 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा जनजातीय बालिकाओं में अध्ययन, ज्ञानार्जन एवं पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश

    *संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने परिजनों से की चर्चा, बेहतर इलाज और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा*   *मुख्यमंत्री बोले – प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर हैं श्री विक्रम यादव,…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं