Ro no D15139/23

विष्णु भैया की कल्याणकारी पहल से महिलाओं को मिला संबल, गिरिजा देवी के जीवन में आई खुशहाली हर महीने का संबल, परिवार की खुशियों का आधार बनी महतारी वंदन योजना – लाभार्थी गिरिजा देवी

कोरबा 07 सितम्बर 2026/जब घर की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने हाथ में कुछ राशि हो, तो मन में एक अलग ही आत्मविश्वास आता है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि मेरे लिए इसी आत्मविश्वास और सहारे का माध्यम बनी है।”
कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पोड़ी की रहने वाली श्रीमती गिरिजा देवी महतारी वंदन योजना का लाभ लेकर अपने परिवार की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर रही हैं। योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता ने उनके घरेलू जीवन को आसान बनाया है और बच्चों की देखभाल एवं पोषण में भी मददगार साबित हो रही है।
लाभार्थी गिरिजा देवी बताती हैं, “महतारी वंदन योजना की राशि हर महीने मेरे खाते में आती है। अब 31वीं किश्त की राशि भी मेरे खाते में आ गई है। यह राशि मेरे लिए बहुत उपयोगी है। इससे मैं घर की जरूरी चीजें खरीदती हूं और बच्चों के पोषण एवं उनकी जरूरतों पर भी खर्च करती हूं। पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परिवार पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब अपने पास कुछ राशि होने से मैं खुद परिवार की जरूरतों में सहयोग कर पाती हूं।”
वह आगे कहती हैं, “मुझे खुशी है कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ऐसी योजना चला रही है। मुख्यमंत्री श्री  विष्णु भैया की इस कल्याणकारी योजना से हम जैसी महिलाओं को अपने परिवार के लिए कुछ करने का अवसर और आत्मविश्वास मिला है। नियमित रूप से मिलने वाली राशि हमारे लिए एक बड़ा संबल है। इससे मैं घर-परिवार की जिम्मेदारियों को पहले से बेहतर तरीके से निभा पा रही हूं और धीरे-धीरे आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रही हूं।”
श्रीमती गिरिजा देवी के लिए महतारी वंदन योजना की हर किश्त केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने का भरोसा और अपने पैरों पर खड़े होने का आत्मविश्वास बन रही है।

  • Related Posts

    सड़कों पर मवेशियों के विचरण व उचित व्यवस्थापन ना करने पर कलेक्टर सख्त,

      सीएमओ कटघोरा व छुरीकला को कारण बताओ नोटिस जारी कोरबा 07 सितम्बर 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने नगरीय क्षेत्र में सड़कों पर घूमते मवेशियों के संबंध में नगर पालिका परिषद…

    Read more

    संवेदनशीलता के साथ दिव्यांगजनों की जरूरतों पर त्वरित पहल

      कलेक्टर जनदर्शन में 6 दिव्यांगों को तत्काल मिले सहायक उपकरण कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत के माध्यम से सहायक उपकरण किया गया प्रदान कोरबा, 07…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी