Ro no D15139/23

संभागायुक्त की अध्यक्षता में ‘सरगुजा ओलंपिक’ की तैयारियों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न जिलेवार खिलाड़ियों के लिए ‘कलर कोड’ निर्धारित

संभागायुक्त ने सभी विभागों को समन्वय के साथ बेहतर प्लानिंग करने के दिए निर्देश
12 खेल विधाओं में चार वर्गों के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का करेंगे प्रदर्शन

   संभागायुक्त  नरेन्द्र दुग्गा की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में ’सरगुजा ओलंपिक’ की तैयारियों के संबंध में संभाग स्तरीय आयोजन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी खेल की भव्यता और खिलाड़ियों की सुविधा हेतु भोजन, आवास, सुरक्षा और परिवहन सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

खिलाड़ियों के लिए चाक-चौबंद व्यवस्थाएं
संभागायुक्त  नरेन्द्र दुग्गा ने निर्देशित किया कि संभाग भर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए आवास स्थलों पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाए। उन्होंने खेलवार और ग्राउंडवार ’वाइस चार्ट’ तैयार करने, कंट्रोल रूम स्थापित करने तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विशेष मेडिकल टीम तैनात करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों को दी जाने वाली खेल सामग्री उच्च गुणवत्ता की हो और पूरी प्रक्रिया सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

जिलों के लिए विशिष्ट पहचान (कलर कोड)
ओलंपिक के दौरान अनुशासन और जिलों की विशिष्ट पहचान के लिए कलर कोड निर्धारित किए गए हैं जिसमें सरगुजा- पीला, बलरामपुर-आसमानी,सूरजपुर- नीला कोरिया-महरून,जशपुर- ऑरेंज,एम.सी.बी.-हरा रहेगा।

गांधी स्टेडियम में होगा भव्य शुभारंभ
कलेक्टर  अजीत वसंत ने बतायाकि  आयोजन में 12 खेल विधाओं में चार वर्गों के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने गांधी स्टेडियम में मंच निर्माण, लाइटिंग, ओलंपिक मशाल प्रज्ज्वलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। खिलाड़ियों के लिए ड्रेस, पहचान पत्र और आवास स्थल से मैदान तक सुचारू परिवहन की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। साथ ही खेल मैदानों के सिविल वर्क और मार्किंग को  पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा एवं अनुशासन पर विशेष जोर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  राजेश अग्रवाल ने बैठक में जानकारी दी कि खिलाड़ियों के आवास और खेल मैदानों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। उद्घाटन एवं समापन समारोह के दौरान खिलाड़ियों के भव्य मार्च पास्ट के लिए पुलिस बैंड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।समन्वय से होगा सफल आयोजन
बैठक में प्रत्येक जिले के लिए लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त करने, व्यायाम अनुदेशकों की ड्यूटी लगाने और परिणाम पत्रों के संकलन हेतु पारदर्शी व्यवस्था बनाने पर सहमति बनी। संभागायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि यह आयोजन संभाग के लिए एक मिसाल बने।बैठक में जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल सहित शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, लोक निर्माण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग परिवहन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात