Ro no D15139/23

जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी लोक कला के माध्यम से शासन की योजनाओं को बताया जा रहा तीन दिन बड़ी स्क्रीन से दी जा रही थी योजनाओं की जानकारी

नन्ने-मुन्ने बच्चे लोक संगीत की धुन पर थिरक रहे

धमतरी 01 फरवरी 2025/- ज़िला मुख्यालय धमतरी से सटे रूद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर के बाहर में माघ पूर्णिमा पर छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी लगायी गयी है। यह प्रदर्शनी 29 जनवरी से शुरू हुई है । जो 01 फ़रवरी तक रहेगी। प्रदर्शनी साईं ऑफिस ऑटोमेशन द्वारा लगायी गयी है । प्रदर्शनी में बड़ी एलईडी स्क्रीन के ज़रिए केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। दिन और रात्रि में लोककला,जत्था के ज़रिए राज्य सरकार की योजनों व लाभान्वित हितग्राहियों के साथ ही उपलब्धियाँ गिनाई जा रही। लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है ।
लोगों को लोक कला नृत्य व संगीत की धुन के साथ बताया जा रहा है। शासन की छायाचित्र प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जो कार्य किया है, वह भरोसेमंद और सराहनीय के साथ प्रशंसनीय बताया है। बड़ी स्क्रीन (एलईडी) से राज्य शासन की चल रही सॉफ़्ट स्टोरी से योजनाओं को सरलता से समझ रहे है।
जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई इस छायाचित्र प्रदर्शनी में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के अलावा महिला सशक्तीकरण को बेहद आसान शब्दों में दर्शाया गया है। नई पीढ़ी के युवा ने कहा कि युवा शक्ति को भी बखूबी बताया गया है। किसानों से समर्थन मुख्य पर धान ख़रीदी के साथ बकाया धान बोनस का भुगतान, महतारी वंदना, भगवान श्री रामलला के दर्शन, कृषि उन्नत योजना आदि योजनाओं को रंगीन छायाचित्र और स्लोगन,जानकारी के साथ दर्शाया गया है। स्कूली बच्चे और आम नागरिक इस प्रदर्शनी की सराहना कर रहे हैं। नन्ने-मुन्ने बच्चे संगीत की धुन पर थिरक रहे है ।  छायाचित्र प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने कहा कि मय आंकड़ों के साथ जानकारी उपयोगी है।
छायाचित्र प्रदर्शनी देखने आए लखेश्वर, लोकेश,पवन योजनाओं की तारीफ़ की। प्रदर्शनी में वितरित की जा रही सामग्री को भी उपयोगी बताया। राज्य के ग़रीब महिलाओं को महतारी वंदना योजना से मिलने वाले 1000 रुपये उनके लिए बहुत उपयोगी है। महतारी वंदना योजना सराहनीय है। 
  बड़ी स्क्रीन (एलईडी) से राज्य शासन की चल रही सॉफ़्ट स्टोरी से योजनाओं को सरलता से समझ रहे है। 
लोगों को प्रदर्शनी देखकर उन्हें राज्य शासन द्वारा पढ़े-लिखे बेरोजगारों युवाओं के लिए संचालित योजनाओं के साथ ही श्रमिक कल्याण योजनाओं  की भी जानकारी मिली है। प्रदर्शनी से निश्चिित ही बहुत सारे बेरोजगार युवाओं को जानकारी मिली है। उम्मीद है कि वे शासन के इन योजनाओं का लाभ जरूर लेंगे। प्रदर्शनी जनसंपर्क विभाग के लिए साईं ऑफिस आटोमेशन रायपुर द्वारा लगायी गयी है।
प्रदर्शनी में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। तमाम लोग सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के पात्र होने के बाद भी इसका लाभ नहीं उठा पाते। इस एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं से संबंधित वृहद जानकारी होगी। लगायी गयी प्रदर्शनी को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। प्रचार सामग्री भी नि:शुल्क वितरित की जा रही है।

  • Related Posts

    ’जशपुर वनमण्डल की गजरथ यात्रा-2026 का शुभारंभ, हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान तेज’

      जशपुरनगर 23 जुलाई 2026/ जशपुर, मानव-हाथी द्वंद की घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन, विशेषकर विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों में हाथियों के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर…

    Read more

    कृत्रिम गर्भाधान योजना से बीजापुर के सुरेश राजपूत के पशुधन में हुआ नस्ल सुधार

    *उन्नत नस्ल की बछिया के जन्म से बढ़ी पशुपालन से आय की उम्मीद, योजना से मिली आर्थिक मजबूती*   रायपुर, 23 जुलाई 2026/ पशुपालन में उन्नत नस्ल की बछिया का…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट