Ro no D15139/23

लुण्ड्रा विधायक ने अम्बिकापुर विकासखंड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच 12 खेल विधाओं में चार वर्गों के खिलाड़ी खेल प्रतिभा का करेंगे प्रदर्शन

  छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में सरगुजा ओलंपिक की शुरुआत हो चुकी है। आज अम्बिकापुर के हॉकी स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का विधिवत शुभारंभ लूण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक श्री प्रबोध मिंज ने कहा कि सरगुजा ओलंपिक पूरे संभाग में खेल प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में एथलेटिक्स सहित लगभग 12 खेल विधाओं को शामिल किया गया है, जिनमें टीम गेम्स भी प्रमुख रूप से शामिल हैं। वर्तमान में प्रतियोगिताएं विकासखंड स्तर पर आयोजित की जा रही हैं, जिसके बाद जिला स्तर और फिर संभाग स्तर पर मुकाबले होंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्तर पर चयनित विजेता खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर सरगुजा जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र में यह आयोजन प्रारंभ किया गया है, ताकि ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मंच मिल सके।

विधायक श्री मिंज ने कहा कि खेल के माध्यम से युवाओं को न केवल शारीरिक विकास का अवसर मिलता है, बल्कि भविष्य में रोजगार और पहचान के नए रास्ते भी खुलते हैं। उन्होंने इस पहल को मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान अम्बिकापुर जनपद पंचायत सभापति  विजय व्यापारी, जनपद पंचायत अम्बिकापुर उपाध्यक्ष  सतीश यादव, जनपद सदस्य  अतिश पांडे, जनपद पंचायत सदस्य  सरिता मानिकपुरी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सहायक संचालक  राम कुमार सिंह, जनपद पंचायत सीईओ  राजेश सिंह सेंगर अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?