Ro no D15139/23

कुरूद क्षेत्र की प्रगति में बिजली की निर्बाध आपूर्ति की भूमिका अहम – अजय चंद्राकर

छ्त्तीसगढ़ रजत महोत्सव में विद्युत उपभोक्ता हुए सम्मानित

धमतरी 05 फरवरी 2026 / IMNB NEWS AGENCY छ्त्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत वर्ष पर छ्त्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ के कुरूद संभाग ने रजत महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुरूद विधायक  अजय चंद्राकर ने कहा है कि कुरूद सहित आस-पास के क्षेत्र की तेज प्रगति के पीछे विद्युत की निर्बाध आपूर्ति की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि विद्युत आज प्रदेश की पहचान से जुड़ा विषय है। कुरूद के स्वामी विवेकानंद मंगल भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान  चंद्राकर ने पॉवर कंपनी की विभिन्न योजनाओं के सजग विदयुत उपभोक्ताओं को सम्मानित भी किया । इस दौरान नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष  ज्योति भानु चंद्राकर , जनपद पंचायत अध्यक्ष  गीतेश्वरी साहू , रायपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष  निरंजन सिन्हा, पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता  के एस भारती प्रमुख रूप से मौजूद थे।
मुख्य अतिथि  अजय चंद्राकर ने कहा कि पूरे प्रदेश में कुरूद क्षेत्र में विद्युत का सबसे अधिक विकास कार्य हुआ है जिससे क्षेत्र के लोगों को कृषि ,उद्योग , शिक्षा आदि क्षेत्रों में सफलता मिलती है। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए इसे एक आम घरेलू उपभोक्ता के लिए लाभप्रद बताया और आने वाले समय की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में सौर ऊर्जा को सबसे प्राथमिक स्त्रोत बताया। सभा को कार्यक्रम की अध्यक्ष  ज्योति भानु चंद्राकर एवं विशिष्ट अतिथि  निरंजन सिन्हा ने भी संबोधित किया।
पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता  के एस भारती ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के विद्युत उपभोक्ता 25 वर्षों में 19 लाख से 65 लाख हो गए हैं और आज प्रदेश की पॉवर कंपनी सभी को गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने में सफल हो पा रही है।
कार्यपालन अभियंता कुरूद संभाग  अमित कुमार ने बताया कि समारोह के दौरान विभिन्न योजनाओं के 26 सजग उपभोक्ताओं को सम्मानित भी किया गया। इसमें विद्युत बिल का बिना बकाया नियमित भुगतान करने वाले उपभोक्ता, सीमा के अंदर विद्युत खपत करने वाले एकल बत्ती उपभोक्ता, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थी, कृषक जीवन ज्योति योजना के लाभार्थी और गैर घरेलू श्रेणी के उपभोक्ता शामिल हैं। रजत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्युत उपभोक्ता , गणमान्य नागरिक एवं पॉवर कंपनी के अधिकारी -कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?