Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना से सुलेश्वरी यादव को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

रायपुर, 05 फरवरी 2026/ IMNB NEWS AGENCY  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी सिद्ध हो रही है। इस योजना ने जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय निवासी  सुलेश्वरी यादव के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की नई राह दिखाई है।

सीमित आय और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच जीवनयापन कर रहीं  सुलेश्वरी यादव के लिए तीन बच्चों की शिक्षा, घरेलू खर्च और भविष्य की जरूरतें बड़ी चुनौती थीं। घरेलू कार्यों के साथ-साथ सिलाई कार्य कर वे परिवार की आय में सहयोग करती थीं, किंतु संसाधनों की कमी के कारण आवश्यकताओं की पूर्ति में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह प्राप्त होने वाली 1000 रुपये की सहायता राशि उनके लिए आर्थिक संबल बनी। उन्होंने इस राशि से नियमित बचत प्रारंभ की तथा बच्चों की पढ़ाई, स्कूल फीस, किताब-कॉपी एवं घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित की। हाल ही में योजना की 24वीं किश्त के रूप में प्राप्त राशि से उनके परिवार को अतिरिक्त राहत मिली है।
सुलेश्वरी यादव का कहना है कि इस योजना से उन्हें आत्मविश्वास और आत्मसम्मान मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाने की एक प्रभावी पहल है।

गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से राज्य सरकार प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है, जिससे महिला सशक्तिकरण को नई गति मिल रही है।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?