Ro no D15139/23

उद्यमिता जागरूकता शिविर में योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी युवाओं और समूहों को स्वरोजगार के लिए किया गया प्रोत्साहित

अंबिकापुर 05 फरवरी 2026/ IMNB NEWS AGENCY जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, अम्बिकापुर (सरगुजा) द्वारा जनपद पंचायत सभाकक्ष लखनपुर में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जिले के संभावित एवं कार्यरत उद्यमियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर स्वरोजगार और लघु उद्योगों को बढ़ावा देना था।

शिविर में विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) तथा औद्योगिक विकास नीति 2024-30 की विस्तृत जानकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा दी गई। इस दौरान प्रबंधक श्री अश्विनी शुक्ला, सहायक प्रबंधक श्री सूर्योदय कुमार साहू एवं सहायक प्रबंधक श्री संदीप पन्ना ने उपस्थित उद्यमियों को योजनाओं के प्रावधान, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा ऋण सुविधा के संबंध में विस्तार से अवगत कराया।

जागरूकता शिविर में विशेष रूप से खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों से जुड़े स्वयं सहायता समूहों एवं व्यक्तिगत इकाइयों को प्रोत्साहित किया गया। नवीन प्रकरणों की तैयारी तथा संचालित इकाइयों को अधिकाधिक ऋण प्रकरणों के माध्यम से लाभान्वित किए जाने पर जोर दिया गया। उपस्थित प्रतिभागियों को योजनाओं से संबंधित पंपलेट एवं ब्रोशर भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लखनपुर श्री प्रकाश सिंह, डीपीएम श्री देवेन्द्र सिंह पटेल एवं बीपीएम श्री मनोज किस्पोट्टा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय उद्यमी एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से उद्यमियों में योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा स्वरोजगार के नए अवसरों के प्रति सकारात्मक उत्साह देखने को मिला।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?