Ro no D15139/23

मेघालय में अवैध कोयला खदान में विस्फोट, 18 मजदूरों की मौत; राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया दुख

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंगरंग ने बताया कि यह घटना थांगस्कू इलाके में हुई. अब तक 18 शव बरामद किए गए हैं, लेकिन विस्फोट के समय खदान के अंदर मौजूद लोगों की संख्या के बारे में सटीक जानकारी नहीं है. कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया और मुआवजे की घोषणा की है. पीएमओ ने एक्स पर पोस्ट किया- मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स में हुए हादसे से दुख हुआ. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं. घायल जल्द से जल्द ठीक हों. PMNRF से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

मुख्यमंत्री ने 3 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की

ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में एक कोयला खदान में हुई घटना के बाद, मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने घोषणा की है कि मेघालय सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 3 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

गृह मंत्री अमित शाह ने मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से बात की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से बात की और कोयला खदान में हुए धमाके की घटना की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने उन्हें हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा भी दिलाया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में मजदूरों की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.

उपराष्ट्रपति ने जताया दुख

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ट्वीट किया, मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स में कोयला खदान दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि से बहुत दुख हुआ. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

  • Related Posts

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    Brahmaputra River: भारत में ऐसी नदी भी है, जिसे पुरुष नदी कहा जाता है. आखिर गंगा, यमुना और नर्मदा से अलग इस नद का नाम क्या है, जिसे पुरुष नदी…

    Read more

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    भारतीय राजनीति में एक पुरानी बहस को फिर तेज कर दिया है. सवाल सिर्फ इतना नहीं कि मोदी सरकार को बदलने की मांग की जा सकती है या नहीं. बड़ा…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम