Ro no D15139/23

बस्तर पण्डुम के समापन पर गूंजी आदिम संस्कृति की थाप

कलेपाल के ग्रामीणों ने 19 दुर्लभ वाद्य यंत्रों से मोहा अतिथियों का मन

जगदलपुर, 09 फरवरी 2026/ बस्तर की लोक संस्कृति और परंपराओं के महापर्व बस्तर पण्डुम के संभाग स्तरीय कार्यक्रम के समापन समारोह में कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड स्थित ग्राम कलेपाल के ग्रामीणों ने अविस्मरणीय प्रस्तुति दी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपने पारंपरिक जनजातीय वाद्य यंत्रों का ऐसा जादुई प्रदर्शन किया कि वहां मौजूद हर अतिथि मंत्रमुग्ध हो गया। कलेपाल के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के जरिए न केवल अतिथियों का मन मोहा, बल्कि बस्तर की लुप्त होती दुर्लभ सांगीतिक विरासत को भी मंच पर जीवंत कर दिया।
समारोह में उत्साह तब चरम पर पहुंच गया जब वाद्य यंत्रों की एक लंबी श्रृंखला एक सुर में गूंज उठी। कलाकारों ने मांदर, ढोल और निशान की गंभीर थाप के साथ कोतोडका, गुटाफरा और नरी फरा जैसे पारंपरिक यंत्रों को बजाना शुरू किया, जिससे वातावरण में एक अद्भुत ऊर्जा का संचार हो गया। प्रदर्शन के दौरान गुल्पी फरा, नंगोरा, कुंदीड़ और दुबरा की ध्वनियों ने जहां समां बांधा, वहीं सुलुड़, मोहिर, तमोरा और डोमिर की जुगलबंदी ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस सांस्कृतिक प्रवाह में टुसिर, पैजाना, मोईयंग, चेहरे और कचते जैसे अत्यंत दुर्लभ साजों का शामिल होना यह बताने के लिए काफी था कि बस्तर के वनवासी अपनी विरासत को कितनी शिद्दत से सहेजे हुए हैं।
इन वाद्य यंत्रों से निकली धुनों ने आधुनिकता के शोर के बीच अपनी माटी की सौंधी महक का अहसास कराया। अतिथियों ने इस प्रदर्शन की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे बस्तर की कला का अद्भुत नमूना बताया। कलेपाल के ग्रामीणों द्वारा किया गया यह प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि बस्तर की सांस्कृतिक जड़ें आज भी उतनी ही गहरी और मजबूत हैं।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात