Ro no D15139/23

ई-रोजगार पोर्टल पर नियोक्ताओं का पंजीयन अनिवार्य, त्रैमासिक रिटर्न ईआर-1 हेतु जानकारी मांगी गई

धमतरी, 20 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा रोजगार कार्यालय (रिक्तियों की अनिवार्य सूचना) अधिनियम 1959 के अंतर्गत त्रैमासिक रिटर्न ईआर-1 प्राप्त करने के लिए नया ई-पोर्टल तैयार किया गया है। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण द्वारा विकसित इस पोर्टल पर धमतरी जिले के सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के सभी नियोजकों का प्रारंभिक पंजीयन किया जाना है।
विभाग द्वारा पूर्व में पत्र के माध्यम से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था, किंतु आज दिनांक तक वांछित जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। अतः सभी संबंधित फर्म/संस्थाओं से अनुरोध है कि वे छत्तीसगढ़ शासन के विभागीय पोर्टल https://www.erojgar.cg.gov.in/employer पर अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से शीघ्र पूर्ण करें।
इस संबंध में निर्धारित प्रपत्र पूर्व में प्रेषित किया जा चुका है। नियोजक निर्धारित प्रारूप में जानकारी तैयार कर उसे रोजगार कार्यालय धमतरी को ईमेल आईडी empdhamtari@gmail.com पर अथवा डाक/विशेष वाहक के माध्यम से शीघ्र प्रेषित करें, ताकि विभागीय पोर्टल पर संस्था का पंजीकरण समय-सीमा में किया जा सके। प्रेषित जानकारी के साथ संस्था का जीएसटी/पैन नंबर तथा संस्था के लोगो की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।
जिला रोजगार कार्यालय ने सभी संबंधित नियोजकों से समय पर जानकारी उपलब्ध कराते हुए पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की है।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?