Ro no D15139/23

लखनपुर 33/11 केवी उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, 5.0 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक चार्ज उपभोक्ताओं को मिलेगा बेहतर वोल्टेज, विद्युत आपूर्ति होगी अधिक सुदृढ़

अंबिकापुर 24 फरवरी 2026/  एसटीएन योजना के अंतर्गत लखनपुर 33/11 केवी उपकेंद्र में स्थापित 3.15 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर 5.0 एमवीए कर दी गई है। उन्नत पावर ट्रांसफार्मर को दिनांक 24 फरवरी 2026 को सायं 5ः32 बजे सफलतापूर्वक चार्ज कर विद्युत तंत्र से जोड़ दिया गया।

यह कार्य छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ((CSPDCL)के संचालन एवं संधारण (O&M) संभाग, अम्बिकापुर के कार्यपालन अभियंता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। तकनीकी टीम द्वारा सभी आवश्यक परीक्षण एवं सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करते हुए ट्रांसफार्मर का सफल संचालन प्रारंभ किया गया।

ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि से लखनपुर क्षेत्र में निरंतर बढ़ रहे विद्युत भार को संतुलित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज, अधिक स्थिर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्राप्त होगी। साथ ही ओवरलोडिंग की समस्या में कमी आएगी तथा लाइन लॉस नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस उन्नयन से घरेलू, कृषि एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्र में औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे लखनपुर क्षेत्र के समग्र विकास को बल प्राप्त होगा।

  • Related Posts

    Live श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्री श्री राधा रास बिहारी जी मंदिर टाटीबंध

    Read more

    रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक  विजय अग्रवाल के कर-कमलों से हुआ शुभारंभ, लगातार 30वें वर्ष आयोजित हो रहा सेवा कार्य

    रायगढ़। रायगढ़ कापी निर्माता संघ द्वारा सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ राधे भवन में पूर्व विधायक श्री…

    Read more

    NATIONAL

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप