Ro no D15139/23

मोमिनपुर एवं नवागढ़ वार्ड में पीलिया नियंत्रण हेतु विशेष सर्वे, सभी सैंपल पाए गए नेगेटिव स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में

अंबिकापुर 24 फरवरी 2026/  कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अंबिकापुर, जिलादृसरगुजा (छ.ग.) के निर्देशन में नगरीय क्षेत्र अंबिकापुर के मोमिनपुर एवं नवागढ़ वार्ड में पीलिया के संभावित फैलाव की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु विशेष सर्वे अभियान चलाया गया। दिनांक 24.02.2026 को शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय अम्बिकापुर की 35 नर्सिंग छात्राओं द्वारा घर-घर सर्वे कर संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। इससे पूर्व दिनांक 23.02.2026 को लिए गए पीलिया के सभी सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है, जिससे क्षेत्र में वर्तमान स्थिति नियंत्रण में पाई गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र की सतत निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार क्लोरीनेशन, स्वच्छ पेयजल एवं जन-जागरूकता गतिविधियाँ भी संचालित की जा रही हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि पीलिया के लक्षण जैसे आंखों एवं त्वचा का पीला पड़ना, कमजोरी, भूख न लगना, उल्टी अथवा बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं तथा स्वच्छ पेयजल एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

  • Related Posts

    अटल आवास में प्लास्टर गिरने की घटना पर नगर निगम ने की त्वरित कार्रवाई

      जर्जर आवास से अन्यत्र शिफ्ट होने की समझाइश, नवीन आवास योजना में आवास उपलब्ध कराने की पहल धमतरी, 29 सितंबर 2026। विवेकानंद वार्ड क्रमांक 37 स्थित अटल आवास भवन…

    Read more

    सीआईआई एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ

      एमएसएमई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला : उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा 250 से अधिक उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर हुआ…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग