Ro no D15139/23

धमतरी में मखाना की खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में नई पहल

धमतरी, 24 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पारंपरिक फसलों के साथ अब मखाना की खेती किसानों के लिए एक नया और लाभकारी विकल्प बनकर उभर रही है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिससे किसानों को फसल विविधीकरण के साथ बेहतर आमदनी का अवसर मिल सके।
भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 में संचालित Central Sector Scheme for Development of Makhana के अंतर्गत उद्यानिकी विभाग को जिले के लिए भौतिक लक्ष्य प्रदान किया गया है। योजना के तहत तालाब में मखाना खेती (Pond Cultivation) हेतु 96.43 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें प्रति हेक्टेयर 71,600 रुपये का अनुदान प्रदान किया जाएगा। वहीं खेत में मखाना खेती (Field Cultivation) के लिए 27.42 हेक्टेयर का लक्ष्य तय किया गया है, जिसके लिए प्रति हेक्टेयर 52,800 रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त कृषकों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती के लिए तकनीकी प्रशिक्षण, बीज चयन, रोपण, फसल प्रबंधन एवं विपणन संबंधी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला प्रशासन की सक्रिय पहल एवं उद्यानिकी विभाग के तकनीकी सहयोग से अब तक जिले की 7 ग्राम पंचायतों—छाती/डाडेसरा (29 एकड़), पीपरछेड़ी (6 एकड़), सरसोंपुरी (5 एकड़), राखी (15 एकड़), रांकाडीह (30 एकड़), मोतिमपुर (15 एकड़) एवं सांकरा (25 एकड़)—में कुल 125 एकड़ क्षेत्र में मखाना की खेती प्रारंभ की जा चुकी है। प्रारंभिक स्तर पर किसानों में इस फसल के प्रति उत्साह देखा जा रहा है।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि धमतरी जिले में उपलब्ध जल संसाधन, तालाबों एवं निचली भूमि का समुचित उपयोग कर मखाना की खेती को व्यापक स्तर पर विकसित किया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ते हुए उन्हें प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन एवं समय पर अनुदान उपलब्ध कराया जाए, ताकि मखाना उत्पादन को संगठित रूप से बढ़ावा मिल सके।
उप संचालक उद्यान, जिला धमतरी श्रीमती पूजा कश्यप साहू ने बताया कि मखाना की मांग देश-विदेश में लगातार बढ़ रही है तथा यह फसल कम जोखिम और बेहतर लाभ की दृष्टि से किसानों के लिए उपयुक्त है। उन्होंने कृषकों से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इच्छुक किसान जिला कार्यालय, उद्यानिकी विभाग धमतरी से संपर्क कर सकते हैं। तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवेदन प्रक्रिया संबंधी जानकारी के लिए ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्रीमती निर्मला साहू (मो. 8878373294) एवं प्रगतिशील मखाना कृषक श्री योगेश चंदेल (मो. 9301747945) से संपर्क किया जा सकता है।
जिले में मखाना की खेती को प्रोत्साहन मिलने से किसानों की आय में वृद्धि, जल संसाधनों का बेहतर उपयोग तथा कृषि आधारित स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होने की संभावना है। जिला प्रशासन द्वारा इसे आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • Related Posts

    राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

    *राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा और समृद्ध लोक संस्कृति की विद्यार्थियों ने छोड़ी अमिट छाप*   *राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से संवाद के अनुभव विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के साथ…

    Read more

    शोभित को थी चलने फिरने की समस्या, सीएम हेल्पलाइन नंबर से त्वरित मिला बैटरी चलित ट्राइसाइकिल

    रायपुर, 01 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार