Ro no D15139/23

धमतरी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

110 लीटर अवैध महुआ शराब व 2500 किलो महुआ लाहन जब्त

धमतरी 27 फरवरी (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशों एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निरुपमा लोनहरे के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 110 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब तथा 2500 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी टीम ने मगरलोड क्षेत्र अंतर्गत पहांदा नाला एवं सिंगपुर नाला में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण और भंडारण पर कार्रवाई की। मौके से कुल 110 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवं 2500 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत 02 प्रकरण कायम किए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक आशीष ध्रुव (वृत्त प्रभारी, मगरलोड) एवं आबकारी उपनिरीक्षक (परि) गिरिजा शंकर बघेल की विशेष भूमिका रही। वहीं आबकारी प्रधान आरक्षक राजेश यादव, ज्ञानिक ध्रुव, जनक सिन्हा सहित अन्य स्टाफ का उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सेवा की कहानी: किराए के दो कमरों से सुविधायुक्त भवन तक, भाटापारा आंगनबाड़ी केंद्र को मिला अपना घर

    *सेवा संकल्प अभियान*   *11.69 लाख रुपये की लागत से बना नया भवन, 60 बच्चों के साथ गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को मिल रहीं सेवाएं*   *रंग-बिरंगे शैक्षणिक चित्रों के…

    Read more

              कठिन समय में शासन का सहारा, हरेलिया बाई को मिली आर्थिक राहत

      कोरबा 06 अक्टूबर 2026/ कुसमुण्डा के नवधा चौक, आनंद नगर निवासी हरेलिया बाई के परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब कार्य के दौरान करंट लगने…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी