Ro no D15139/23

          कठिन समय में शासन का सहारा, हरेलिया बाई को मिली आर्थिक राहत

कोरबा 06 अक्टूबर 2026/ कुसमुण्डा के नवधा चौक, आनंद नगर निवासी हरेलिया बाई के परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब कार्य के दौरान करंट लगने से उनके पति स्वर्गीय राम प्रताप यादव का निधन हो गया। वे वेल्डर का काम करते थे और परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा थे। उनके निधन के बाद परिवार को गहरा आघात लगा और आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो गई।
स्वर्गीय राम प्रताप यादव का मजदूर कार्ड पंजीयन नहीं था। ऐसे कठिन समय में शासन की अपंजीकृत श्रमिकों की कार्यस्थल पर मृत्यु होने की स्थिति में सहायता राशि प्रदान करने की योजना के अंतर्गत हरेलिया बाई को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में मिली इस सहायता ने संकट की घड़ी में परिवार को संबल दिया। इसके साथ ही हरेलिया बाई को प्रतिमाह महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिल रहा है। हरेलिया बाई ने सहायता के लिए श्रम विभाग, कोरबा और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके लिए यह सहयोग कठिन समय में परिवार की जरूरतों को पूरा करने का सहारा बना।

  • Related Posts

    सेवा सेतु शिविर में बना बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, राकेश की समस्या का हुआ समाधान

    दरिमा तहसील अंतर्गत में आयोजित शिविर में किया था आवेदन, समस्या का हुआ निराकरण अम्बिकापुर 06 अक्टूबर 2026/   सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु शिविर नागरिकों की समस्याओं…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार)फौती नामांतरण की प्रक्रिया हुई पूरी, सेवा सेतु शिविर से मनमोहन को मिली राहत

    पिता के निधन के बाद नामांतरण के लिए किया था आवेदन, दरिमा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में हुआ निराकरण अम्बिकापुर 06 अक्टूबर 2026/   पिता के निधन के बाद…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी