Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार सुशासन की सरकार : प्रभारी मंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

*- जिले के 124101 किसानों को 454 करोड़ 12 लाख रूपए की राशि का किया गया भुगतान*

*- सरकार की कृषक हितैषी योजनाओं से बढ़ रही किसानों की आय*

*- होली पर्व के अवसर पर कृषक उन्नति योजना के तहत राशि मिलने पर किसानों को दी बधाई*

*- प्रभारी मंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव जिला स्तरीय कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण एवं वृहद किसान सम्मेलन में हुए शामिल*

राजनांदगांव 28 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड से कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण एवं वृहद किसान सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए और कृषक उन्नति योजना अंतर्गत प्रदेश के 25 लाख 28 हजार से अधिक पंजीकृत धान एवं धान बीज उत्पादक किसानों को 10.324 करोड़ रूपए की राशि उनके खाते में अंतरित की। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी कार्य विभाग मंत्री श्री गजेन्द्र यादव आज गांधी सभागार म्युनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण एवं वृहद किसान सम्मेलन में शामिल हुए। जिले के 124101 किसानों को 454 करोड़ 12 लाख रूपए से अधिक की राशि का भुगतान किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेब कॉस्ट के माध्यम से जिला एवं विकासखंड स्तर में आयोजित समारोह में किया गया। जिससे बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं किसान जुड़े रहे।
जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि राज्य शासन द्वारा होली त्योहार के अवसर पर कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों को 10.324 करोड़ रूपए की राशि उनके खाते में अंतरित की जा रही है। जिसमें राजनांदगांव जिले के 124101 किसानों को 454 करोड़ 12 लाख रूपए से अधिक की राशि का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने होली के पर्व पर सभी किसानों को राशि प्राप्त होने पर बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार बनते ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया और कृषकों के हित में निर्णय लेते हुए किसानों को दो साल के बकाया बोनस लगभग 14 हजार करोड़ रूपए का भुगतान किया गया। शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना अंतर्गत प्रति क्ंिवटल 3100 रूपए की दर से प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल धान खरीदी की गई। इस तरह चार माह के भीतर 20 हजार करोड़ रूपए की राशि से किसानों को लाभान्वित किया गया। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी समाप्त होने के एक माह के भीतर कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों को धान विक्रय की राशि का भुगतान कर दिया गया है, जो इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार सुशासन की सरकार है।
जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि का भुगतान समय पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि धान के बदले कोदो, कुटकी, रागी, सोयाबीन, गन्ना सहित अन्य फसल लेने वाले किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रूपए अंतरण की राशि प्रदान की जा रही है। छत्तीसगढ़ में सोयाबीन खेती की शुरूआत राजनांदगांव जिले से हुई थी। जिसका लाभ आज किसानों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी खेती से किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे है। उन्होंने किसानों से भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बाजार में मिलैट्स की मांग है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती के उत्पाद स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जा रहा है। उन्होंने किसानों से अलसी, कोदो, कुटकी, रागी सहित अन्य पुरातन एवं जैविक खेती को अपनाने की अपील की। इस दौरान समिति में धान विक्रय करने वाले अधिकतम एवं न्यूनतम रकबा वाले कृषकों तथा ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल लेने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देव कुमारी साहू, पूर्व सांसद श्री प्रदीप गांधी, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री खूबचंद पारख, कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम पाटिल, उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा

    *छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव*   रायपुर, 10 अगस्त 2026/ भारत सरकार के कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने आज देश के सभी राज्यों के मुख्य…

    Read more

    विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल

    छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति परंपरा व आस्था से जुड़ा है हरेली तिहार   *•छगन लाल लोन्हारे* *संयुक्त संचालक जनसंपर्क* रायपुर, 10 अगस्त 2026/प्रदेश सरकार किसानों के आर्थिक स्थिति मजबूत करने…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात