Ro no D15139/23

महिलाओं का सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

*अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रायपुर प्रेस क्लब में महिला पत्रकारों का सम्मान, पिंक रूम का उद्घाटन*

रायपुर, 08 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने महिला पत्रकारों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और महिला एवं बाल विकास विभाग महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, पत्रकारिता, खेल और उद्यमिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में महिला पत्रकार समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाकर जनजागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण, पोषण, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम करना तथा समाज में उनकी भागीदारी को और मजबूत बनाना है। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें आगे बढ़ने के अधिक अवसर प्रदान किए जाएं।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने रायपुर प्रेस क्लब द्वारा कुछ दिनों पूर्व आयोजित खेल मड़ई के अंतर्गत महिला पत्रकारों के बीच आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल गतिविधियां महिलाओं के स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता महिला पत्रकार टीमों को घोषित 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने इस अवसर पर महिला पत्रकारों के लिए बनाए गए नवनिर्मित ‘पिंक रूम’ का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की सुविधाएं महिला पत्रकारों के लिए बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।

कार्यक्रम में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री मोहन तिवारी, महासचिव श्री गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष श्री दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश यदु, संयुक्त सचिव श्रीमती निवेदिता साहू, श्री भूपेश जांगड़े सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं महिला पत्रकार उपस्थित रहीं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने महिला पत्रकारों के योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान का सकारात्मक संदेश भी दिया।

  • Related Posts

    अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को कार्यशाला

    *नगरीय प्रशासन विभाग और हुडको द्वारा आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में जुटेंगे नीति-निर्माता और विशेषज्ञ, शहरों के विकास पर होगा विमर्श*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ*…

    Read more

    भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक

    *अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील* रायुपर, 18 अक्टूबर 2026/भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) ने सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम