Ro no D15139/23

05 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

संयुक्त कार्रवाई में लगभग 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त

रायपुर, 07 मार्च 2026 ) IMNB NEWS AGENCY) दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम समोदा, झेंझरी एवं सिरसा के मध्य स्थित खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस, आबकारी विभाग, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई में लगभग 05 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में लगे अफीम के पौधों को जब्त किया गया है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 08 करोड़ रुपए आंकी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पुलगांव क्षेत्रांतर्गत जेवरा सिरसा चौकी के अंतर्गत ग्राम समोदा, झेंझरी एवं सिरसा के मध्य स्थित भूमि पर अवैध अफीम की खेती किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और अफीम की फसल पाए जाने पर संबंधित विभागों को अवगत कराया गया, जिसके पश्चात संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

राजस्व विभाग के संज्ञान में मामला आते ही कलेक्टर दुर्ग के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दुर्ग, तहसीलदार दुर्ग एवं अतिरिक्त तहसीलदार दुर्ग द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जांच में पाया गया कि ग्राम झेंझरी, तहसील एवं जिला दुर्ग के खसरा नंबर 309 रकबा 80 डिसमिल तथा खसरा नंबर 310 रकबा 09 एकड़ 92 डिसमिल, कुल 10 एकड़ 72 डिसमिल भूमि मधुमती ताम्रकार एवं प्रीतिबाला ताम्रकार पिता स्व. सीताराम ताम्रकार के संयुक्त नाम से दर्ज है। उक्त भूमि के लगभग 05 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में अफीम की फसल पाई गई, जिसमें मक्का के पौधों के बीच-बीच में अफीम के पौधे लगाए गए थे।

संयुक्त टीम द्वारा खेत का निरीक्षण कर अफीम के पौधों को जब्त किया गया। मौके पर यह भी पाया गया कि ग्राम समोदा एवं झेंझरी की लगभग 110 एकड़ भूमि को तार फेंसिंग से घेरकर उसमें मक्का, गेहूं, धान, चना एवं ज्वार की फसल भी लगाई गई है। उक्त भूमि का सीमांकन एवं राजस्व अभिलेखों से परीक्षण किया गया, जिसमें समस्त भूमि निजी स्वामित्व की पाई गई। प्रारंभिक जांच में कुछ व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आई है। पूछताछ में यह जानकारी भी प्राप्त हुई है कि अफीम की खेती के लिए बाहरी लोगों को बुलाकर कार्य कराया जा रहा था। भूमि स्वामी मधुमती ताम्रकार एवं प्रीतिबाला ताम्रकार का संबंध संदेही विनायक ताम्रकार से बताया गया है।

मामले में विनायक ताम्रकार पिता गिरजाशंकर (उम्र 58 वर्ष), निवासी तमेरपारा दुर्ग, विकास बिश्नोई पिता नारायण राम बिश्नोई (उम्र 27 वर्ष), निवासी ग्राम मटोड़ा थाना मटोड़ा जिला जोधपुर (राजस्थान), हाल मुकाम ग्राम समोदा जिला दुर्ग, मनीष ठाकुर तथा अचला राम जाट (उम्र 28 वर्ष) के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इनमें से अचला राम जाट फरार है, जिसकी तलाश जारी है। उक्त प्रकरण में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मणीशंकर चंद्रा के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री हर्षित मेहर, एसडीओपी श्रीमती चित्रा वर्मा, थाना पुलगांव पुलिस, जेवरा सिरसा चौकी पुलिस, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, आबकारी विभाग तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध नशीले पदार्थों की खेती या संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

  • Related Posts

    प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है होली का पर्व:कृषक उन्नति योजना से किसानों के घर आई दुगुनी खुशियां – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *रंगपंचमी महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ* रायपुर, 7 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के अश्वनी नगर स्थित सोनकर बाड़ी में आयोजित रंगपंचमी महोत्सव…

    Read more

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ दूरस्थ ग्राम नकिया में ग्रामीणों के बीच कलेक्टर की चौपाल, सुनी समस्याएँ और निराकरण का दिया भरोसा

    लेमरू स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्नीशियन नियुक्त करने सहित स्वास्थ्य सुविधाएँ बढ़ाने के निर्देश चिर्रा-श्यांग मार्ग को जून तक पूर्ण करने के लिए ठेकेदार को निर्देश अन्तिमछोर के गाँव लेमरू,…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे

    सीएम नीतीश की तरह निशांत कुमार भी करेंगे बिहार की यात्रा, 8 मार्च से शुरू होगा सियासी सफर

    सीएम नीतीश की तरह निशांत कुमार भी करेंगे बिहार की यात्रा, 8 मार्च से शुरू होगा सियासी सफर

    श्रीलंका ने दूसरे ईरानी जहाज का लिया कंट्रोल, 208 की बची जान, IRIS Dena पर US हमले से मुर्दाघर फुल

    श्रीलंका ने दूसरे ईरानी जहाज का लिया कंट्रोल, 208 की बची जान, IRIS Dena पर US हमले से मुर्दाघर फुल

    CM रहते राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब बिहार की राजनीति में क्या-क्या होगा?

    CM रहते राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब बिहार की राजनीति में क्या-क्या होगा?

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला