Ro no D15139/23

कलेक्टर ने डिजिटल भारत निधि के तहत  मोबाईल टावर योजना के सम्बंध में ली समीक्षा बैठक

अधिकारियों को योजना को गंभीरता से लेने व  समयावधि में कार्य पूर्ण करने हेतु किया निर्देशित
नेटवर्क विहीन व आंशिक नेटवर्क वाले क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी होगी सुनिश्चितः- कलेक्टर

कोरबा 10 मार्च 2026/
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में डिजिटल भारत निधि के तहत जिले में मोबाईल टावर योजना के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने नेटवर्क विहीन गांवों की सूची तैयार करने, टावर लगाने के लिए उपयुक्त स्थान का चिन्हांकन करने एवं ग्राम सभा से अनुमोदन लेने सहित अन्य कार्यो को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि योजना के तहत पूर्ण नेटवर्क विहीन और आंशिक नेटवर्क वाले क्षेत्रों में मोबाईल टावर लगाए जाएंगे, जिससे दूरदराज के वनांचल, आदिवासी बस्तियों और पिछड़े क्षेत्रों में संचार सुविधाओं की पहुंच बढ़ेगी। नागरिकों के लिए ऑनलाइन सेवाओं की पहुँच और उपयोग में सुविधा व तेजी आएगी। साथ ही  विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी एवं ऑनलाइन मॉनिटरिंग व डाटा प्रविष्टि में भी आसानी होगी।
कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को योजना को  गंभीरता से लेने और समयावधि में कार्य पूर्ण करने हेतुनिर्देशित किया।  उन्होंने नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में वन विभाग के अतिरिक्त उपलब्धता अनुसार राजस्व या आबादी जमीन का चयन करने के लिए कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने अधीनस्थ अमलों के माध्यम से छूटे हुए नेटवर्क विहीन गांवों का पुनः सर्वे कर शीघ्र जानकारी उपलब्ध कराने, ग्राम सभा से अनुमोदन लेकर उपयुक्त स्थान चिन्हित करना और राजस्व अधिकारियों को जमीन आबंटन हेतु नक्शा खसरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर निगमायुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय,  ओएसडी श्री तरुण कुमार किरण, एसडीएम कटघोरा श्री तन्मय खन्ना,  सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुश्री शिखा ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सरकार आपके द्वार : कोटमीकला, अंधियारखोह और गुदुमदेवरी में सेवा सेतु शिविर आयोजित

    *एक ही मंच पर मिली अनेक योजनाओं की सौगात, आवास की चाबी से लेकर आबादी पट्टा, ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर आईडी तक वितरित*   रायपुर, 06 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प…

    Read more

    रणजीता स्टेडियम में रंगोली के जरिए साकार हुआ डिजिटल इंडिया का विजन

    पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर दिया डिजिटल सशक्तिकरण का संदेश *रंगों और दीपों में दिखी डिजिटल भारत की तस्वीर, कनेक्टिविटी से ई-गवर्नेंस और पर्यावरण संरक्षण तक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी