Ro no D15139/23

सरकार आपके द्वार : कोटमीकला, अंधियारखोह और गुदुमदेवरी में सेवा सेतु शिविर आयोजित

*एक ही मंच पर मिली अनेक योजनाओं की सौगात, आवास की चाबी से लेकर आबादी पट्टा, ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर आईडी तक वितरित*

 

रायपुर, 06 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के तीनों विकासखंडों में ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ शिविर आयोजित किए गए। पेंड्रा विकासखंड के ग्राम कोटमीकला, गौरेला विकासखंड के ग्राम अंधियारखोह और मरवाही विकासखंड के ग्राम गुदुमदेवरी में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय योजनाओं और सेवाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभान्वित किया गया।

 

गुदुमदेवरी हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित शिविर में मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली।

 

विधायक श्री मरपच्ची ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत क्लस्टर ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित कर शासन की योजनाओं और सेवाओं को लोगों के द्वार तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं की जानकारी लेने, उन्हें समझने और पात्रतानुसार अधिकाधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।

 

उन्होंने किसानों से एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन कराने की अपील करते हुए कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पंजीयन महत्वपूर्ण है। सभी पात्र किसानों को समय पर अपना पंजीयन सुनिश्चित कराना चाहिए।

 

कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने योजना की लागत, अनुदान और सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 500 से अधिक हितग्राही योजना से लाभान्वित हो चुके हैं।

 

कलेक्टर ने कहा कि घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर नागरिक स्वयं बिजली का उत्पादन कर सकते हैं, जिससे बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। आवश्यकता से अधिक बिजली उत्पादन होने पर निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अतिरिक्त बिजली ग्रिड को भी दी जा सकती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपनी पात्रता के अनुरूप शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया।

 

*एक ही मंच पर मिली अनेक योजनाओं की सौगात*

 

शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के 5 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबी सौंपी गई, जबकि स्वामित्व योजना के तहत 14 हितग्राहियों को आबादी पट्टे प्रदान किए गए।

 

इसी तरह 7 हितग्राहियों को ड्राइविंग लाइसेंस, 7 हितग्राहियों को वोटर आईडी और प्राथमिक शाला के 4 बच्चों को जाति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। जरूरतमंद 10 हितग्राहियों को चश्मे और छड़ी प्रदान की गई। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 11 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

*मातृ-शिशु पोषण का भी दिया संदेश*

 

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिविर में मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान 5 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें पोषण टोकरी प्रदान की गई, वहीं 5 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।

 

शिविर में श्रम, विद्युत, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं, सेवाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। इस पहल से ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर शासन की अनेक योजनाओं और सेवाओं की जानकारी तथा लाभ प्राप्त करने की सुविधा मिली।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बुंद कुंवर मास्को सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी