Ro no D15139/23

बस्तर जिले में 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूर्ण

थानों में सुरक्षित पहुँची गोपनीय सामग्री

जगदलपुर, 13 मार्च 2026/ बस्तर जिले में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षा वर्ष 2026 के सफल और पारदर्शी आयोजन के लिए शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारी कर ली है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल के मार्गदर्शन में आज परीक्षा से जुड़ी अत्यंत गोपनीय सामग्रियों के वितरण की महत्वपूर्ण प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह वितरण कार्य जगदलपुर स्थित जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर के स्ट्रांग रूम से 13 मार्च को पूरी सुरक्षा के साथ पूरा किया गया।
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं, जिसके तहत जिले के कुल 266 संकुलों के लिए आवंटित गोपनीय सामग्रियों को संबंधित संकुल प्राचार्यों के सुपुर्द किया गया। इन सामग्रियों को विशेष वाहनों के माध्यम से जिले के विभिन्न थानों और चैकियों में सुरक्षित जमा कराने की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष की केन्द्रीकृत परीक्षा के लिए जिले में कुल 1613 प्राथमिक शाला और 718 माध्यमिक शाला परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

  • Related Posts

    RTO/DTO मुख्यालय में उपस्थित रहें, बकाया वसूली अभियान तेज करें-सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस प्रकाश

    *परमिट लेकर बस न चलाने वालों पर होगी कार्रवाई*   रायपुर, 17 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) परिवहन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में सचिव एवं परिवहन आयुक्त श्री एस…

    Read more

    वन विभाग की सतर्कता से टली हाथी-मानव संघर्ष की संभावित घटना

    हाथियों को पत्थर मारने के वायरल वीडियो पर त्वरित कार्रवाई, दो नाबालिगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज*   रायपुर, 17 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जंगलों के विनाश, प्राकृतिक गलियारों के…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत